RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:युवा उधमिता तथा प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से सर्वागीण विकास संभव: श्रेया बोस,कल्याण पदाधिकारी, पीरो

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अगस्त। सोमवार को महाराजा कॉलेज, आरा के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा प्रो. एस. के. सिन्हा स्मृति ऑनलाइन व्याख्यान श्रृंखला का 17वां सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्रेया बोस, अनुमंडलीय कल्याण पदाधिकारी, पीरो, भोजपुर रहीं l जिन्होंने “बिहार का धीमा विकास: चुनौतियाँ एवं मुद्दे” विषय पर व्याख्यान पी.पी.टी. के द्वारा प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजा कॉलेज की प्राचार्या प्रो.कनक लता कुमारी ने की। उन्होंने विभाग की शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए बिहार के सामाजिक-आर्थिक विकास पर गंभीर विचार – विमर्श की आवश्यकता पर बल दिया।
व्याख्यान में सुश्री बोस ने बिहार के धीमी विकास दर के अनेक कारणों को रेखांकित किया। जिसमें आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन, बेरोजगारी, सुशासन और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी चुनौतियों को स्पष्ट किया। नीतिगत ढाँचों और प्रशासनिक अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक उपेक्षा, सीमित औद्योगीकरण तथा कृषि पर अत्यधिक निर्भरता बिहार की अर्थव्यवस्था की गति को बाधित करती है।क्षेत्रीय असमानता, कौशल विकास की कमी तथा कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की अनिवार्यता पर भी सुश्री बोस ने प्रकाश डाला।
इस दौरान लगभग 70 विद्यार्थियों सहित शिक्षकगण एवं शोधार्थी ने भाग लिया। श्रृंखला के उद्देश्य से विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार संयोजक विस्तार से रखा। मुख्य वक्ता का परिचय डा. द्वीपिका शेखर सिंह आयोजन सचिव ने कराया। अंत में, डा. अरविंद कुमार सिंह (तकनीकी सहयोग प्रभारी) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।विशेष उल्लेखनीय है कि जय प्रकाश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. दुर्गविजय सिंह ने इस वेबिनार की प्रशंसा की है और स्नातकोत्तर भूगोल विभाग की पूरी टीम सहित विभागाध्यक्ष को इसके आयोजन के लिए विशेष रूप से बधाई दी है l

Related posts

चतरा:मानसून में सतर्कता को लेकर उपायुक्त ने शुक्रवार को देर शाम अधिकारियों के साथ किया बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:जिले के मनीगाछी प्रखंड कार्यालय परिसर में रोज़गार सह मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बड़हरा के विभिन्न गाँवो में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यो का लिया जायजा।

rktvnews

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने जयपुर में सांगानेर, चाकसू और शिवदासपुरा क्षेत्रों में किया स्कूलों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment