RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: राज्यपाल ने आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली और मुखबा का दौरा कर प्रभावित परिवारों से भेंट की तथा राहत एवं सुरक्षा कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)25 अगस्त।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को उत्तरकाशी जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली और मुखबा का दौरा कर प्रभावित परिवारों से भेंट की तथा राहत एवं सुरक्षा कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
मुखबा में राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन, राहत एवं सुरक्षा कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों से चल रहे राहत और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी ली।
राज्यपाल ने मुखबा में धराली से आए प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एवं पूरा प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता और पुनर्वास हेतु ठोस एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि प्रभावित लोग शीघ्र ही सामान्य जीवन में लौट सकें।
राज्यपाल ने प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रहे जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों के आपसी समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा, परिश्रम और त्वरित कार्रवाई से राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिली। विशेष रूप से, राज्यपाल ने 14 राजपूताना रेजीमेंट के जवानों की सराहना की, जिन्होंने स्वयं आपदा से प्रभावित होने के बावजूद राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने इसे मानवता की सच्ची सेवा और साहसिक कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

Related posts

दफादार चौकीदार पंचायत जिला भोजपुर 3 अप्रैल को समाहरणालय भोजपुर के समक्ष करेगा धरना प्रदर्शन ।

rktvnews

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट का शुभारंभ।

rktvnews

भारतीय तटरक्षक बल ने खंबात की खाड़ी में नौका में गंभीर रूप से घायल चालक दल के सदस्यी को सुरक्षित निकाला।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों की अनदेखी कर रही सरकार,15 अगस्त तक रेलवे किराया में पुनः छूट नहीं हुई लागू तो देशव्यापी आंदोलन:धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

बिहार: ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु श्रम संसाधन विभाग के नियोजन भवन को मिला 5-स्टार रेटिंग।

rktvnews

दुमका:आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित,उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया प्रमाण पत्र वितरण।

rktvnews

Leave a Comment