RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट का शुभारंभ।

नई दिल्ली/28 जुलाई।पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के अध्यक्ष डॉ. दीपक मोहंती ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पीएफआरडीए के पूर्णकालिक सदस्य प्रोफेसर मनोज आनंद और ममता शंकर, एनपीएस ट्रस्ट के अध्यक्ष सूरज भान भी उपस्थित थे। पर उपलब्ध यह नई वेबसाइट उपयोगकर्ताओं के अनुभव को समृद्ध बनाने और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) एवं अटल पेंशन योजना (एपीवाई) से संबंधित जानकारी तक बिना किसी बाधा के पहुंच प्रदान करने की एनपीएस ट्रस्ट की प्रतिबद्धता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नई वेबसाइट को आकर्षक और सहज बनाया गया है जो डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों के लिए सुविधानजक है। इसमें लोगों की ज़रूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए कई नई सुविधाएँ और सुधार शामिल किए गए हैं। वेबसाइट की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:
सुव्यवस्थित नेविगेशन और विकल्प सूची का प्रारूप
व्यवस्थित जानकारी
नई सुविधाओं के साथ उन्नत ऑनलाइन सेवाएँ
उन्नत उपयोगकर्ता अनुभव
बेहतर खोज कार्यक्षमता
इसके मुख्य पृष्ठ पर ही, 3 महत्वपूर्ण टैब यानि “एनपीएस खाता खोलें”, “सेवानिवृत्ति की योजना बनाएं” (पेंशन कैलकुलेटर) और “अपनी एनपीएस होल्डिंग्स देखें” सब्सक्राइबर्स की सुविधा के लिए रखे गए हैं।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त ने गर्ल्स डे के उपलक्ष्य में मातृत्व शिशु अस्पताल पहुंच महिला मरीजों की स्वास्थ्य की जानकारी की प्राप्त, गिफ्ट पैकेट्स का किया वितरण।

rktvnews

पीयूष गोयल ने इंजीनियरिंग समुदाय को 2030 तक इंजीनियरिंग सेवाओं, डिजाइन, निर्माण और अनुसंधान एवं विकास में 100 बिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

rktvnews

पटना:’मुक्त-छंद’ के प्रथम कवि और ‘बिहार-आंदोलन’ के जनक थे बाबू महेश नारायण : डॉ सुलभ

rktvnews

चतरा:भीषण गर्मी एवं हीट वेव से राहत को लेकर जिलेभर में प्याऊ की व्यवस्था, आमजनों को उपलब्ध कराया जा रहा शीतल पेयजल।

rktvnews

भोजपुर:अभाविप आरा इकाई ने राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने के विरोध में डीएमके सरकार का किया पुतला दहन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment