RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भारतीय तटरक्षक बल ने खंबात की खाड़ी में नौका में गंभीर रूप से घायल चालक दल के सदस्यी को सुरक्षित निकाला।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 04 अप्रैल।भारतीय तटरक्षक स्टेशन पिपावाव ने 03 अप्रैल, 2024 को खंबात की खाड़ी में तट से 50 किलोमीटर दूर, पुष्कर राज नामक एक भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका से 37 साल के गंभीर रूप से घायल मछुआरे को सुरक्षित निकाला। सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक इंटरसेप्टर (घुसपैठ विरोधी) नौका सी-409 को भेजा गया और समुद्री बचाव उपकेंद्र, पीपावाव ने यह कार्रवाई की।
कार्रवाई स्थल पर पहुंचने पर इंटरसेप्टर नौका ने भारतीय मत्‍स्‍य नौका के साथ संपर्क किया और बताया गया कि मछुआरे के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है तथा उसका टखना अलग हो गया है। मरीज को इंटरसेप्टर बोट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। भारतीय तटरक्षक बल के चिकित्‍सा दल ने घायल मछुआरे का प्राथमिक उपचार किया और बाद में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

Related posts

भोजपुर: विद्यालयों के प्रमाणपत्र होते है “वार्षिकोत्सव”: एम के मिश्रा

rktvnews

बागपत:लोकमंच कलेक्ट्रेट पर आयोजित हुआ मिलेट्स एवं तिलहन मेला, सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने किया शुभारंभ।

rktvnews

जब्त बालू के ट्रकों को रखने हेतु जमीन की उपलब्धता संबंधित अंचल अधिकारी सुनिश्चित करें- जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोपाल:मैहर में बनाया जाएगा माँ शारदा का भव्य लोक : मुख्यमंत्री

rktvnews

हम भारतीय एकलव्य हैं, कोई सिखाए न सिखाए स्वतः ही सीखते हैं: उपराष्ट्रपति ने भारत में प्रति व्यक्ति डाटा उपयोग का जिक्र किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने किया मृगनयनी शोरूम का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment