RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों की अनदेखी कर रही सरकार,15 अगस्त तक रेलवे किराया में पुनः छूट नहीं हुई लागू तो देशव्यापी आंदोलन:धीरेंद्र प्रसाद सिंह

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)21 जुलाई।केंद्र सरकार द्वारा 15 अगस्त 2025 तक वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकटों में मिलने वाली छूट बहाल नहीं करेगा तो संगठन संपूर्ण देश में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को बाध्य हो जाएगा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय कार्य समिति एवं भोजपुर जिला का समिति के बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। श्री सिंह ने बताया कि संपूर्ण देश में वरिष्ठ नगरोंको की संख्या लगभग 10 करोड़ 80 लाख हो गई है फिर भी केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। संगठन के संरक्षक राघव प्रसाद सिंह राष्ट्रीय महामंत्री डॉ दिवाकर पांडे उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि कोरोना कालखंड में केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों के रेलवे टिकटों में मिलने वाली छूट अस्थाई समय के लिए स्थगित कर दिया था। लेकिन बार-बार आश्वासन के बाद भी रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकटों में मिलने वाली छूट बहाल नहीं की है।संगठन के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह संयुक्त महामंत्री भारत भूषण मिश्रा कोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ जोगेंद्र सिंह प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया की वरिष्ठ नागरिकों को 60 वर्ष से ही आयुष्मान कार्ड की सुविधा मिलनी चाहिए। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए जिसमें प्रमुख मांगों में राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृहद योजना की घोषणा करने ,संपूर्ण देश में ओल्ड एज होम का निर्माण अनुमंडल स्तर पर करने ,देश के सभी 797 जिलों में चलंत मेडिकल सेवा लागू करने वरिष्ठ नागरिकों के परिजनों को असाध्य रोग में अथवा श्राद्धकर्म में उनके परिवार के सदस्यों को छुट्टी की सुविधा देने ,हवाई मार्ग से यात्रा करने में 50% का कंसेशन देने ,पहले से चल रहे ओल्ड एज होमो में वरिष्ठ नागरिकों के लिए दवा की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था एवं सुरक्षा की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में करनी चाहिए। बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में उदय प्रताप त्रिलोकी नाथ सिंह उमेश राय अखिलेश कुमार सिंह अशोक कुमार सुरेंद्र सिंह सुशील राय सिद्धेश्वर तिवारी गोवर्धन सिंह प्रमुख थे। अंत में जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह के धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

दुमका:आपात स्थिति से त्वरित रूप से निपटने हेतु फायर सेफ्टी के तीन विशेष अग्निशमन वाहन मेला क्षेत्र में है तैनात।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

झारखंड:कांग्रेस-झामुमो-आरजेडी ने रांची को कराची बना दिया : डॉ. मोहन यादव

rktvnews

राज्यपाल ने काले हनुमानजी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

rktvnews

रायपुर : मतदाता फोटो पहचान पत्र के अतिरिक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान।

rktvnews

उमरिया:गणतंत्र दिवस पर पीएम पोषण अन्तर्गत विशेष भोज का आयोजन किए जाने के निर्देश जारी।

rktvnews

Leave a Comment