RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित,उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया प्रमाण पत्र वितरण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 अक्टूबर।राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के माध्यम से चिन्हित दुमका जिले के आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों के सम्मान में आज समाहरणालय सभागार में प्रमाण पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने राज्य सरकार द्वारा चिन्हित 97 आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
चिन्हित आंदोलनकारियों में से ही जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय अध्यक्षों का भी चयन किया गया है।
उपायुक्त ने सभी आंदोलनकारियों को बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वतंत्रता, लोकतंत्र और समाजहित में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान में यह सराहनीय पहल की है।
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जिन आंदोलनकारियों को पेंशन योजना प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है, उनके मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके।

Related posts

छत्तीसगढ : युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्ता पूर्ण भोजन, शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सब की प्राथमिकता: राज्यपाल रमेन डेका

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने एच.ई हाई स्कूल के संरचनात्मक विकास के लिए किये जा रहे कार्यो की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : मारपीट का अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:हमारे वीर सैनिक देश की आन-बान-शान के हैं सच्चे प्रहरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री सऊदी अरब के रियाद की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने विश्वामित्र होटल बक्सर में पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्यों का किया स्थल निरीक्षण,कार्य प्रगति पर असंतोष,कारण बताओ नोटिस का निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment