RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बारिश से लोगों व किसानों मे खुशी ।

मौसम की पहली बारिश में ही खेतों में भरा पानी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 जून। राजधानी पटना, शाहपुर प्रखंड क्षेत्र सहित पूरे भोजपुर जिले में बीती रात से हो रही बारिश से लोगों तथा किसानों मे खुशी व्याप्त है। जहाँ एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ किसानों की बांछे खिल गई हैं। धान का बीज डालने के लिए बोरिंग से पानी करते-करते किसान परेशान थे। भीषण गर्मी के कारण खेतों का पानी सूख जा रहा था। बीती रात से हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है। किसान खेतों की तरफ रुख कर चुके हैं। वे खेतों में भरे पानी में हल चला कर धान का बीज डालने लगे हैं। किसानों का बोरिंग चलाने का खर्चा बच गया। तेज बारिश होने से खेतों में पानी जम गया है जिससे सूखे खेतों मे भरपूर नमी आ गई है। भदई फसल की बुवाई करने में भी किसानों को काफी सहूलियत और मदद मिलेगी। इस बारिश से किसान काफी खुश हैं। किसानों का कहना है कि आद्रा नक्षत्र में हुई यह बारिश कृषि कार्य के लिए काफी लाभदायक है। इस मौसम की पहली बारिश ने ही धरती को पानी पानी कर दिया है। दो-चार दिन पहले तक लोग और किसान भयंकर गर्मी से बेहाल थे। लोग बारिश की आस में आसमान की तरफ टक – टक्की लगाए हुए थे। दो-चार दिनों से आसमान में बादल उमड़ – घुमड़ रहे थे पर बारिश के आसार नहीं दिख रहे थे। सीजन की पहली बारिश ने ही धरती को सराबोर और लोगों को संतुष्ट कर दिया है।

Related posts

छत्तीसगढ़ : रायपुर में जल्द स्थापित होगा देश का प्रमुख AI डेटा सेंटर- ESDS करेगी 600 करोड़ रुपये का निवेश।

rktvnews

भारतीय नौसेना और आईआईटी कानपुर के बीच समझौता ज्ञापन।

rktvnews

भोजपुर:किसानों हेतु फॉर्म मशीन बैंक का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: महिला दिवस पर जिले की 49 महिला कर्मियों को किया गया सम्मानित।

rktvnews

बागपत:मेरठ मण्डल में जन सूचना अधिकारियों को मिलेगा आरटीआई और जनहित गारंटी अधिनियम का प्रशिक्षण।

rktvnews

ज्येष्ठ पूर्णिमा कबीर जयंती पर विशेष: भारतीय समाज के पहले क्रांतिकारी कवि कबीर

rktvnews

Leave a Comment