RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर:भाजपा नेताओं ने तरारी मे कमल खिलने का किया दावा।

तरारी की जनता ने क्षेत्र के विकास और शांति के लिए भाजपा को प्रचंड मतदान किया है: दुर्गा राज

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 नवंबर।तरारी विधानसभा उपचुनाव में जनता द्वारा एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के पक्ष मे मतदान करने पर भाजपा नेताओ और कार्यकताओं ने खुशी व्यक्त की।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने तरारी की जनता को भाजपा के पक्ष मे वोट देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि तरारी मे सभी वर्गो के लोगो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास कार्य,गरीब कल्याण योजनाओं और सबका साथ,सबका विकास के नीति पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत को मतदान किया है। तरारी की जनता नौ वर्षो से त्रस्त थी,उनसे मुक्ति पाने के लिए भाजपा को मतदान किया।इसके लिए जिलाध्यक्ष ने तरारी की जनता का आभार व्यक्त किया।
वहीं पूर्व विधायक भाजपा नेता सुनील पांडेय ने तरारी की जनता विशाल प्रशांत के पक्ष मे मतदान करने पर धन्यवाद दिया।उन्होने कहा कि तरारी मे नौ वर्षो से विकास सो गया था।इन नौ वर्षो मे भी मै तरारी की जनता के दुख सुख मे साथ रहा और समस्याओं का समाधान किया।तरारी की जनता ने अमन-शांति और विकास के लिए अपना पूर्ण समर्थन विशाल प्रशांत को दिया,इसके लिए तरारी की जनता बधाई के पात्र है।इस बार तरारी मे विकास की धारा बहेगी और सबका विकास होगा।
भाजपा सहित एनडीए घटक दलो के नेताओ ने तरारी की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि एक वर्ष मे तरारी का विकास बहुत तेजी से होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने पीरो नगर के बूथ संख्या 03 पुष्पा हाई स्कूल आदर्श बूथ पर मतदान किया।
जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने तरारी मे भाजपा की जीत सुनिश्चित होने की बात करते हुए कहा कि इस बार तरारी की जनता ने सभी बंधनो को तोड़ते हुए विकास के नाम पर मतदान किया है।केन्द्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार के नीतियो और जन कल्याणकारी कार्यो और युवा,कर्मठ प्रत्याशी से प्रेरित हो कर तरारी की जनता ने भाजपा के पक्ष मे मतदान किया है।
खुशी व्यक्त करने वालो में प्रदेश महामंत्री सह तरारी विधानसभा प्रभारी मिथिलेश तिवारी,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक शिवेश राम,संजय सिंह टाईगर,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, मिथिलेश कुशवाहा, हरेन्द्र पांडेय,जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,राजकुमार कुशवाहा, अशोक भट्ट,संजय कुशवाहा, हरेराम चंद्रवंशी,आलोक अंजन,निशांत सिंह सेंगर आदि नेता थे।

Related posts

हनुमानगढ़:एडीएम ने जलदाय और डिस्कॉम कार्यालय का किया औचक निरीक्षण!अनुपस्थित मिलने पर 23 कार्मिकों को नोटिस।

rktvnews

ब्रीदिंग थ्रेड्स: भारत टेक्स 2025 में फैशन शो।

rktvnews

भोजपुर: अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी बड़हरा ने DSC पोर्टल पर पाई गई दोहरी प्रविष्टियों एवं निहित त्रुटियों के सुधार को लेकर की बैठक।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ उत्तराखंड श्री अन्न महोत्सव का समापन

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में पर्यावरण संरक्षण का महासंकल्प: वृक्ष मित्रों के जनआंदोलन से हरित भारत का नया अध्याय।

rktvnews

भोपाल:फणीश्वर नाथ रेणु के ‘मैला आँचल और मारे गए गुलफ़ाम’ पर चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment