RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए किया सम्मानित।

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के सफल संचालन में सहयोग हेतु उपायुक्त ने सभी का आभार किया प्रकट।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)22 अगस्त।राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के सफल संचालन पश्चात आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में देवघर परिसदन के सभागार में पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघररवि कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं विभिन्न संस्थान के मीडियाकर्मी उपस्थित थे।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए खुशी की बात है कि राजकीय श्रावणी मेला, 2025 का सफल संचालन सभी के सहयोग संभव हो सका। इसके अतिरिक्त सभी मीडिया बंधुओं के हर संभव सहयोग को लेकर उपायुक्त ने सभी का आभार प्रकट किया है। आगे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया गया कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके लिए मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी लोगों द्वारा पूरे तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन किया गया है एवं हम सभी का प्रयास है कि अगले वर्ष यहां आगन्तुक श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधा मुहैया करायी जाय। इसके अलावे कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार ने शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Related posts

पटना:गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई राष्ट्रीयगीत-गोष्ठी!ध्वज भारत का लहराएगा सर्वत्र समग्र संसार में: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल को 37 वां वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया- लोकायुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात।

rktvnews

प्रदेश के सक्षम व्यक्तियों को प्रदेश में ही निवेश करने के लिए करें प्रोत्साहित – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दुमका:गोपीकांदर संकुल में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया जोर।

rktvnews

शहीद के परिजनों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल।

rktvnews

प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित लाभार्थियों के ई केवाईसी और बैंक खाते की अंतिम तिथि 30 सितंबर।

rktvnews

Leave a Comment