RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:चार दिवसीय जिला स्तरीय “मशाल”प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का समापन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अगस्त।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग,पटना भोजपुर जिला शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय “मशाल”प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता के गुरुवार के अंतिम दिन का आयोजन स्थानीय महाराजा कॉलेज में एथलेटिक्स और फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया।अण्डर 16 कब्बड्डी प्रतियोगिता खेल भवन में आयोजित किया गया ।पहला सेमीफाइनल मुकाबला आरा बनाम शाहपुर के बीच खेला गया जिसमें शाहपुर ने रोमांचक मुकाबले में आरा को 29-28 से पराजित कर फाईनल मे प्रवेश किया। दुसरा सेमिफाइनल तरारी बनाम कोईलवर के बीच खेला गया जिसमें कोईलवर ने तरारी को 36-24 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला शाहपुर बनाम कोईलवर के बीच खेला गया जिसमें शाहपुर ने कोईलवर को 44-22 से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
अण्डर 14 कब्बड्डी बालक वर्ग में पहला सेमिफाइनल मुकाबला गड़हनी बनाम संदेश के बीच खेला गया जिसमें संदेश ने गड़हनी को 48-36 पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला कोईलवर बनाम अगिआव के बीच खेला गया। इस मैच में अगिआव ने कोईलवर को 48-36 के अन्तर से पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया। दुसरा सेमीफाइनल मुकाबला संदेश बनाम अगिआंव के बीच खेला गया। जिसमें अगिआँव ने संदेश को 55-47 के पराजित कर कप पर कब्जा जमाया।दल प्रबंधक धीरज कुमार थे।कब्बड्डी मैच के निर्णायक मुकेश कुमार सिंह, दिपक कुमार सिंह, पवन कुमार, आन्नद कुमार सिंह, रजत कुमार, पुष्कर शर्मा, प्रिया कुमारी, शिवानी भारद्वाज, शुभम कुमार आषिश कुमार ने निभाया। महाराज महाविद्यालय में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अण्डर 14 में 60 मी रेस में रंजन कुमार +2 उच्च विद्यालय कौरा प्रथम स्थान भोला कुमार बलिका म० वि कोईलवर दूतिय स्थान पप्पु कुमार को तृतिय स्थन प्राप्त किया।600 मी रेस में मनु कुमार प्रथम स्थान, कैलाश कुमार दुतिया स्थान, नीरज कुमार तृतीय स्थान, लंबी कूद में राहुल कुमार प्रथम स्थान संजीत कुमार द्वितीय स्थान राजा पंडित तृतीय स्थान क्रिकेट बॉल थ्रो प्रतियोगिता में सूरज कुमार सिंह प्रथम स्थान आदर्श कुमार द्वितीय स्थान आरव कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर साइकिल रेस में प्रथम स्थान रितेश कुमार द्वितीय स्थान विकास कुमार तृतीय स्थान भोलू कुमार ।अण्डर 16 100 मी रेस में निहाल राज प्रथम स्थान संदीप कुमार द्वितीय स्थान बिट्टू कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया।800 मीटर दौड़ में सुशील कुमार पाल, प्रथम स्थान, दुतिया स्थान गौतम कुमार, तृतीय स्थान विकास कुमार, लम्बी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंकज कुमार, दुतिया स्थान अंकित कुमार, तृतीय स्थान जैनेन्द्र कुमार, क्रिकेट बॉल थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमर कुमार, दुतिया स्थान मुकेश पाण्डेय, तृतीय स्थान दिव्यांशु कुमार सिंह,5 किलोमीटर साइकिल रेस में प्रथम स्थान विकास कुमार,दूतिय स्थान पर अरुणेश कुमार, तृतीय स्थान इन्तेखाब आलम ने प्राप्त किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता यशवंत सिंह उपाध्यक्ष बिहार एथलेटिक्स संघ के देखरेख में सम्पन्न हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता अण्डर 14 जो महाराजा कॉलेज में आयोजित किया गया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला बिहिया बनाम चरपोखरी के बीच खेला गया जिसमें बिहिया ने चरपोखरी को 5-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दुसरा सेमीफाइनल मुकाबला आरा बनाम संदेश के बीच खेला गया जिसमें संदेश ने आरा को 4-03 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बिहिया बनाम संदेश के बीच खेला गया जिसमें बिहिया ने संदेश को 3-0 से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया। वहीं अण्डर 16 फुटबॉल प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मुकाबला कोईलवर बनाम बिहिया के बीच खेला गया जिसमें बिहिया ने कोईलवर को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दुसरा सेमीफाइनल मुकाबला आरा बनाम तरारी के बीच खेला गया जिसमें आरा ने तरारी को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला बिहिया बनाम आरा के बीच खेला गया जिसमें बिहिया ने आरा को 2-1 से पराजित कर कप पर कब्जा जमाया।निर्णायक शमशाद खान, धर्मेश उपाध्याय,राहुल कुमार सिह,बिनोद कुमार सिंह,सुधीर कुमार सिंह, थे।सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेन्द्र कुमार,कला संस्कृति एवं युवा विभाग पदाधिकारी अनुप्रिया, श्याम किशोर पटेल जिला लेखा पदाधिकारी, श्री इंसान जिला भविष्य निधि पदाधिकारी,रतन कुमार जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी,मदन नारायण सिंह जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, नन्द किशोर संभाग प्रभारी शिक्षा विभाग ने खिलाड़ियों को मेडल, ट्राफी एवं नगद राशि से सम्मानित किया।मंच संचालन डॉ सुनील पाण्डेय उच्च विद्यालय मसाढ के शिक्षक ने किया।इस आयोजन को सफल बनाने में अल्ख निरंजन, अंजु आनन्द आशीष मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, आंचल गोस्वामी,कृष्ण कुमार, धर्मेन्द्र चौबे,निरज कुमार, मुरली मनोहर, रजनीश कुमार चौबे, डॉ सुनील पांडेय, आनन्द प्रकाश, रितेश कुमार सिंह,नलिन कुमार गुप्ता,धिरज कुमार,अटल बिहारी,निरज कुमार सिंह, मिथलेश पाण्डेय, कल्पना श्रीवास्तव,ज्ञिगासा,मधु कुमारी,सुमन कुमारी,रुबी कुमारी की अहम भूमिका रही। कल बालक वर्ग का प्रतियोगिता होना है।इस आशय की जानकारी जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने दी।

Related posts

भोजपुर: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उपविकास आयुक्त ने दिए कई निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:जेएसएलपीएस के सीएससी-डीजी पे दीदियों को जिला तथा राज्य स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा दिया गया दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा – माले वोटबन्दी के खिलाफ 31 जुलाई तक चलाएगी मताधिकार बचाओ – लोकतंत्र बचाओ अभियान :कुणाल

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने स्वच्छता के लिए श्रमदान कर “स्वच्छोत्सव” का किया शुभारंभ।

rktvnews

नाडा इंडिया ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग लखनऊ के लिए डोपिंग रोधी जागरूकता सत्र आयोजित किया।

rktvnews

भोजपुर:जनहित परिवार ने भगत सिंह के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजली।

rktvnews

Leave a Comment