RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत फरवरी माह में होने वाले एक दिवसीय शिविर के सफल आयोजन को लेकर बैठक।

मिर्गी मरीजों के उपचार हेतु चाकुलिया सी.एच.सी में 2 फरवरी को लगेगा शिविर, तैयारियों को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)15 जनवरी।जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की पहल ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के अंतर्गत आगामी 2 फरवरी 2026 को एपिलेप्सी (मिर्गी) कैम्प का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी), चाकुलिया में किया जाना है। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों की स्क्रीनिंग, उचित परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार अबतक घाटशिला, पटमदा एवं शहरी क्षेत्र में एक-एक कैम्प का आयोजन किया गया है जिसमें 1560 लोगों की स्क्रीनिंग में मिर्गी से पीड़ित 967 लोगों को चिन्हित कर उपचार उपलब्ध कराते हुए सतत निगरानी रखी जा रही है।
उपायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट उल्लास का उद्देश्य है कि एपिलेप्सी (मिर्गी) के मरीजों को चिन्हित कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कैम्प के सफल संचालन हेतु सभी लॉजिस्टिक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित हो। साथ ही, व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक मरीजों को कैम्प से जोड़ने का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविर सथ्ल में पंजीकरण एवं चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो, साथ ही मरीजों के लिए दवा वितरण, परामर्श एवं फॉलो-अप की समुचित व्यवस्था भी की जाए। एपिलेप्सी कैम्प के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। कैम्प के दौरान चिकित्सक न केवल इलाज करेंगे बल्कि जागरूकता एवं परामर्श भी देंगे, जिससे लोग समय रहते उचित उपचार प्राप्त कर सकें। बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल समेत समेत अन्य स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे व ऑनलाइन भी जुड़े।

Related posts

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने श्री राम लला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के कवरेज के लिए मीडिया सेंटर स्थापित किया।

rktvnews

भोपाल:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दतिया जिले में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की ली जानकारी।

rktvnews

देवघर:जिले में 25 जनवरी से चल रहे पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला, 2026 का हुआ समापन।

rktvnews

सेवा में विस्तार उन्हीं लोगों को दिया जाता है जो लाइन में हैं; यह अपेक्षा के तार्किक सिद्धांत की उपेक्षा है-उपराष्ट्रपति

rktvnews

केन्‍द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासनी चंद्रशेखर ने दूरसंचार नेटवर्क सुरक्षा के लिए नेटवर्क संचालन केन्‍द्र का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री और किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने भारत-जॉर्डन व्यापार मंच को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment