
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 अक्टूबर । आज स्थानीय ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय में बाल विज्ञान प्रदर्शनी के दो दिवसीय आयोजन का उद्घाटन सामुहिक रूप से प्रो. रणविजय, भाई ब्रह्मेश्वर, डॉ. एस. के. रूंगटा, प्रो. नीरज, डॉ. कुमार जितेन्द्र, डॉ. सविता रूंगटा, डॉ.अन्नपूर्णा प्रसाद के साथ विद्यालय के निदेशक डॉ. आदित्य बिजय जैन, प्राचार्या डॉ. सीपी जैन, डॉ. हर्षित जैन, अरिहन्त, सिद्ध,जिनवाणी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।निदेशक डॉ. आदित्य बिजय जैन ने इस आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए बताया की नर्सरी से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्रा प्रोजेक्ट के अनुसार सभी विषयों पर आधारित प्रस्तुति की।कुलसचिव प्रो. रणविजय ने कहा की विद्यालय पारस पत्थर की तरह है यहां जो भी विद्यार्थी आते हैं वो स्वर्ण रूप में निखर जाते हैं। ज्ञान ज्योति और जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज का उत्तरोत्तर प्रगति गर्व की बात है।सुनीता विलियम्स और कल्पना चावला की तरह उड़ान भरते हुए इस विद्यालय का नाम पूरे ब्रह्माण्ड में रौशन होगा।
भाई ब्रह्मेश्वर ने कहा की यहां के बच्चे मिसाईलमैन डॉ. कलाम के पद्चिन्हों पर चलकर उच्ची उड़ान की जुगत में है।
डॉ. एस. के. रूंगटा ने कहा कि छात्रों का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताओं में भाग लेना या पुरस्कार जीतना नहीं है बल्कि प्रतियोगिता के युग में सभी विषयों मप्र सम्यक जानकारी रखनी होगी।प्रो.नीरज सिंह ने कहा कि ज्ञान और कला का अद्भूत संगम देखने को मिल रहा है जिसमें पंचायति राज, मानवाधिकार, उपभोक्ता संरक्षण कानून आदि समाज हित राष्ट्रहित,हित में लाभकारी है।
डॉ. सविता रूंगटा ने कहा। की वैज्ञानिकों की जीवन भर का संघर्ष,सफलता प्राप्ति पर वह इतिहास बन जाता है।डॉ. कुमार जितेन्द्र ने विज्ञान प्रदर्शनी को विद्यालय परिवार उत्तम आयोजन बताया।अरिहन्त बिजय जैन ने बताया कि विद्यालय के 1140 विद्यार्थियों ने उत्सुकता के साथ इस विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लिया और 425 से अधिक प्रोजेक्ट लगाए गए हैं।
डाक विभाग द्वारा एक स्टॉल लगाया गया जिसमें माई स्टैम्प स्कीम के अन्तर्गत् आपकी फोटो वाला डाक टिकट हाथो-हाथ बनाकर दिया जा रहा है। वाइस प्रिंसिपल डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि अपने विद्यालय के अलावा शाहपुर के निर्मला शिक्षा भवन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बन्धा बिहिया, पठान का एम.एस. विद्यालय, उ.म.वि. खरजुरिया, बिशुनपुरा एवं बामपाली, हाई स्कूल बामपाली एवं कारीसाथ आदि के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी को देखा।प्रोजेक्ट तैयार कराने वालो में आशुतोष दीक्षित, ज्योति पाण्डेय, अश्वनी कुमार, जयकान्त उपाध्याय, रविरंजन नारायण, कविता कुमारी, अमर कुमार, चंदन कुमार, गरीमा कुमारी, सूरज कुमार, नीतीश कुमार, पुनम कुमारी, चन्दन कुमार, अंजली कुमारी, अनुष्का, गुड़िया, रश्मि, सरीता कुमारी, रीशिद्धा अंशुल, जया कुमारी, श्वेता रंजन, वर्षा, सीमरदीप कौर, सोनाली कुमारी आदि का सहयेाग प्रशंसनीय रहा।
