RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त के निर्देश पर जिले में विभिन्न प्रखंडों में लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)22 अगस्त।उपायुक्त के निर्देश पर दुमका में रक्त की उपलब्धता को सुनिश्चित करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से, जिला प्रशासन द्वारा आगामी माह में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अनुमंडलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कुल 10 शिविरों की तिथि एवं स्थान निर्धारित कर दिए गए हैं।
रक्तदान शिविरों की शुरुआत 25 अगस्त 2025 को प्रखंड–सह–अंचल कार्यालय, मसलिया से होगी। इसके पश्चात 1 सितंबर को जरमुंडी, 8 सितंबर को शिकारीपाड़ा, 15 सितंबर को रामगढ़, 23 सितंबर को जामा, 3 अक्टूबर को काठीकुंडी, 10 अक्टूबर को सरैयाहाट, 17 अक्टूबर को रानीश्वर, 24 अक्टूबर को गोपीकांदर तथा 31 अक्टूबर 2025 को दुमका मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
प्रत्येक प्रखंड–सह–अंचल पदाधिकारी को अपने तिथि के अनुसार रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है। आमजन से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में भाग लें और जरूरतमंदों को जीवनदान देने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related posts

स्वच्छता ही सेवा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में आयोजित स्वच्छता और वृक्षारोपण गतिविधियों का नेतृत्व किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में विभिन्न कृषि-खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ ‘इंडस्ट्री गोलमेज़ बैठक’ में लिया भाग।

rktvnews

“वर्ल्ड बायो फ्यूल डे” आज ही के दिन रखी गई थी भारत प्लस एथनॉल की नींव,सैकड़ों रोजगारो का हुआ था सृजन।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:हिन्दू रीति-रिवाज से अज्ञात लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार:अमरदीप कुमार जय

rktvnews

रायपुर : शासकीय संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती।

rktvnews

Leave a Comment