RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: दबे कुचलों की आवाज बनेगी जनसुराज : अशोक मानव

बिहार बदलाव सभा का किया गया आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अगस्त। गुरुवार को सूर्य मंदिर,कलक्ट्री तालाब आरा, पर रंगकर्मी एंव समाजिक कार्यकर्ता, (जनसुराजी) अशोक मानव के नेतृत्व में बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया।
सभा की शुरुआत आरा के रंगकर्मियों के द्वारा क्रांति गीत से की गई।अशोक मानव ने कहा कि अब दबे कुचलों की आवाज जनसुराज बनेगी, जिसकी शुरुआत टेंम्पू चालकों के समस्याओं को लेकर कर दी गई है से इसके बाद निगम के सफाई कर्मियों के सवालों को लेकर संघर्ष की रणनीति बनाई गई। उन्होंने उपस्थि सफाई कर्मियों से कहा कि इसके लिए आप सभी को अपने ज्वलन्त सवालों को प्रस्ताव के रूप में जनसुराज के पास देना पड़ेगा।इस अवसर पर दलित, मजदूर, ठेला चाक, टेंम्पू चालक, रेडी वालों की सँख्या काफी थी।
अध्यक्षता शहर की शिक्षाविद डॉ सैलजा सिंह और संचलन अशोक मानव ने किया।
सभा के अंत में उपस्थित लोगो ने दोनों हाथ उठाकर जोरदार नारों के साथ अपनी सहमति व्यक्त की।
धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष राहुल सिंह ने किया।
समाप्ति के बाद दलित और दबे कुचले लोगों ने की भारी संख्या उमड़ पड़ी जनसुराज के द्वारा परिवार लाभ कार्ड और सदस्यता फॉर्म भरवाने के लिए। जो लगभग 8 बजे रात तक सूर्य मंदिर परिसर में चली।
सम्बोधन करने वालों में उपस्थित जनसुराजी प्रमुख व्यक्तियों में सर्जन डॉ बिजय गुप्ता, बम ओझा, भानु गुप्ता, महिला नेत्री सलमा बेगम, मो जाकिर हुसैन, राहुल सिंह, उपेंद्र यादव, वीरेंद्र पांडे, सोनू पासवान, अनिल सिंह, धनंजय सिंह, दीपक सिंह, कमल सिंह, कवश्लेन्द्र सिंह, मो चांद, करण कुमार, लडू भोपाली, साहेब लाल, चैतन्य कुमार, डॉ अनिल सिंह, मो फिरोज, किशन सिंह, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

बिहार के मुख्य्मंत्री नीतीश कुमार ने सोन नदी में डूबकर मरने वाले बच्चों की घटना पर दुःख जाहिर किया और दुखद बताया ।

rktvnews

झारखंड राज्य खाद्य आयोग, राँची के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी व सदस्या शबनम परवीन का पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम तहत परिसदन-चाईबासा स्थित सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम तत्पश्चात पिल्लई सभागार में जिले के सभी पंचायत के मुखिया साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

नितिन गडकरी ने गोवा में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए 766.42 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की।

rktvnews

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सामाजिक, कल्याण और सुरक्षा क्षेत्रों में सुधार उपायों की पहचान के लिए परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर:स्टार्टअप का युवा कार्यक्रम जेजे कॉलेज में आयोजित।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment