RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी के गोद लिए विद्यालय का मॉडल स्कूल की तर्ज पर हुआ कायाकल्प।

अब सुविधाओं के अभाव से मुक्त और पढ़ाई के वातावरण से युक्त विद्यालय में खूब मन लगाकर पढेंगे बच्चे।

स्कूल गोद लेने की पहल से बदली प्राइमरी स्कूल की सूरत, बच्चों के लिए सभी सुविधाएँ हुई सुनिश्चित।

स्कूल में फर्नीचर, बाला पेंटिंग और शिक्षा का वातावरण; बच्चों की पढ़ाई और रचनात्मकता को मिलेगी नई उड़ान।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)16 अगस्त।जिलाधिकारी अस्मिता लाल द्वारा गोद लिए गए उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीपुर जवाहर नगर का कायाकल्प कर समग्र रूप से सुविधाओं का विकास किया गया। विद्यालय के परिसर तक पहुंचाने के लिए सड़क निर्माणाधीन है, जबकि चारदीवारी, नए टाइल्स और आधुनिक फर्नीचर का काम पूरा कराया गया है। जिसके क्रम में शुक्रवार को 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान का वादन हुआ इसके बाद जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत हुए कार्यों का बहुत ही सूक्ष्म स्तर से निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से वार्ता की। विद्यार्थी स्कूल का नया स्वरूप देखकर अत्यधिक उत्साहित और भावुक हो उठे और जिलाधिकारी का शुक्रगुजार कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। विद्यालय की मूलभूत सुविधाएं बढ़ाना हमारा कर्तव्य है।
वर्तमान में उच्च प्राथमिक विद्यालय में 215 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जिसमें 117 बालक में 98 बालिकाएं हैं कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर पर विद्यालय में कार्य किया गया है। यह कार्य सीएसआर फंड के माध्यम से किया गया है। विद्यालय में शिक्षण कार्य हेतु चार अध्यापक एवं एक अनुदेशक कार्यरत हैं। यह विद्यालय बागपत जिलाधिकारी द्वारा 2022 में गोद लिया गया था जिसकी स्थिति अच्छी नहीं थी। इस कार्य की उत्कृष्ट पहल करने के लिए यह बीड़ा जिला अधिकारी अस्मिता लाल ने उठाया और बच्चों को एक मूलभूत सुविधाओं के साथ अच्छे वातावरण का परिवेश देने का कार्य किया। विद्यालय का इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा हुआ इससे निश्चित ही विद्यार्थी इस विद्यालय की ओर अधिक आएंगे और एडमिशन भी भविष्य में बढ़ेंगे।
स्टूडेंट-फ्रेंडली वातावरण बनाने के लिए कक्षा एवं दीवारों पर रंगीन बाला पेंटिंग की गई है; साथ ही वाला पेंटिंग कार्य के ज़रिये बच्चों की रचनात्मकता को मंच मिला। शौचालयों की व्यवस्था में सामान्य पृथक शौचालय के साथ दिव्यांग व्यक्तियों के उपयोग के अनुकूल विशेष शौचालय भी बनवाए गए हैं। वाटर कूलर जैसी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, बच्चों के लिए कॉटन कैंडी व आइसक्रीम व्यवस्था भी स्वतंत्रता के अवसर पर सुनिश्चित की गई है। बच्चों ने विद्यालय का परिसर भव्य होने से उत्साह के रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाया  और बच्चों ने विद्यालय में जिलाधिकारी के साथ संयुक्त रूप से प्रति भोज किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूली इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना केवल इमारती सुधार नहीं है, बल्कि बच्चों को सुरक्षा, सम्मान और पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरक माहौल उपलब्ध कराना भी है। अधिकारियों को हर ब्लॉक के चुनिन्दा सरकारी स्कूलों को आवश्यकतानुसार गोद लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि बुनियादी सुविधाएँ और पढ़ाई-लिखाई के स्तर में समान सुधार संभव हो सके।
स्कूल के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने इस पहल की प्रशंसा की और बताया कि अब सुरक्षित शौचालय, पक्की सड़क और चारदीवारी से न केवल बच्चों की सुरक्षा बढ़ी है, बल्कि पढ़ाई के लिए स्कूल में उपस्थिति भी बढ़ने की उम्मीद है।

Related posts

बक्सर: डीएम ने किया दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:माई बहन मान योजना को लेकर संपत सिंह ने बरौली व आस पास चलाया जन-संपर्क अभियान।

rktvnews

दरभंगा:जिला कौशल समिति की बैठक।

rktvnews

चतरा:उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच देगा हाइफा दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि।

rktvnews

गोपालगंज:जिलाधिकारी ने किया खादी प्रर्दशनी का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment