RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

पूर्वी सिंहभूम:भारत की राष्ट्रपति के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बलों की ब्रीफिंग में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)24 फरवरी।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 26 फरवरी 2026 को प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं उच्चतम प्रोटोकॉल से संबंधित है, ऐसे में सभी पदाधिकारी-कर्मी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समन्वय के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रोटोकॉल, सुरक्षा, समयबद्धता एवं आपसी समन्वय में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल, रूट लाइन, हवाई अड्डा/हेलिपैड, आवास स्थल, सभा स्थल, पार्किंग एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी निर्धारित समय से उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की अंतिम जांच सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने संबोधन में कहा कि माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं बेहतर विधि व्यवस्था का संधारण सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक स्वीकार्य नहीं होगी। सभी पुलिस पदाधिकारी प्रोटोकॉल के अनुरूप अनुशासन, सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। वरीय पुलिस अधीक्षक ने रूट लाइन क्लियरेंस, एंटी-सबोटाज जांच, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक एवं रूट डायवर्जन, पास व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस इनपुट को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी कहा कि सभी पुलिस बल निर्धारित ड्रेस कोड एवं प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने हेतु कंट्रोल रूम, क्विक रिस्पॉन्स टीम एवं मेडिकल इमरजेंसी यूनिट पूरी तरह सक्रिय रहेंगी तथा अन्य विभागों के साथ सतत समन्वय बनाए रखा जाएगा।
ब्रीफिंग में यह भी निर्देश दिया गया कि आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन एवं वैकल्पिक मार्गों की जानकारी मीडिया माध्यमों से सार्वजनिक की जाएगी। बैठक में सभी वरीय दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:पयहारी जी कालेज में पक्षी मित्र अभियान के तहत पक्षियों हेतु दाना पानी की हुई व्यवस्था।

rktvnews

भोजपुर जिले में मेंटेनेंस हेतु सरैंया PSS से तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित।

rktvnews

श्रीमद्भागवत का संदेश सदा प्रसन्न और गोविन्द के प्रति प्रपन्न रहना है:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त ने किया गोला प्रखंड का दौरा।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रेस वार्ता को किया संबोधित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्वच्छता की पहली पाठशाला, हमारा घर : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment