RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने की मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के प्रगति की समीक्षा,दिए योजनाओं के शीघ्र निष्पादन के निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।आज उप विकास आयुक्त भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक के दौरान माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित 79 स्वीकृत योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उप विकास आयुक्त ने सहायक अभियंता, बुडको को इन योजनाओं की अविलंब तकनीकी स्वीकृति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष 2024-25 की लंबित 18 योजनाओं में से 16 को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, जबकि शेष 2 योजनाओं का टेंडर 25 अगस्त 2025 को होना निर्धारित है। निर्देश दिया गया कि दोनों योजनाओं का कार्य 25 सितंबर 2025 तक प्रारंभ कर दिया जाए।बैठक में बताया गया कि 11 योजनाओं में संवेदक को कार्यादेश जारी किया जा चुका है, जिन्हें सितंबर 2025 के अंत तक पूर्ण कर लेने का आदेश दिया गया है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2025-26 की कुल 32 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, जिनमें से 20 योजनाओं का टेंडर हो चुका है। इन सभी योजनाओं का निष्पादन 20 सितम्बर 2025 तक सुनिश्चित करने का निर्देश उप विकास आयुक्त द्वारा दिया गया।
इस बैठक में प्रभारी पदाधिकारी,जिला विकास शाखा,सहायक अभियंता, बुडको एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की समस्याओं का किया अनुश्रवण।

rktvnews

अखिल भारतीय किसान सभा की पत्रकार वार्ता में जारी वक्तव्य।

rktvnews

भोजपुर: चुनावी रंजिश में चली गोली से घायलों को देखने सदर अस्पताल पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान समारोह में भागीदारी की।

rktvnews

गिरीडीह:करें योग, रहें निरोग’ के संदेश के साथ जिला प्रशासन ने शुरू किया योग दिवस पूर्वाभ्यास अभियान।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:मतगणना की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment