RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित! हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे हुआ आयोजन।

हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे आयोजित भाषण प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलित कर शुरूआत करते मुख्य अतिथि मुक्तेश्वर ओझा सहित अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित हरि नारायण प्लस टू विद्यालय मे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा उपस्थित थे। विद्यालय के छात्रों एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता मे भाग लेकर अपने विचार रखे। सभी प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुक्तेश्वर ओझा ने अपने संबोधन मे विद्यालय मे शिक्षा की वर्तमान स्थिति और विकसित भारत 2047 विजन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही 2047 के विकसित भारत के निर्माता होंगे। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और राष्ट्रसेवा का भाव जरूरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णु शंकर सिंह तथा मंच संचालन शिक्षक राजेश जी ने किया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र ओझा, बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, चन्दन पाण्डे, बंटी पाण्डे, शिक्षक उमेश पाण्डे सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, छात्र और छात्रा उपस्थित थे।

Related posts

पटना :  प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित! एसआरपी कालेज मे हुआ आयोजन।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: वाराणसी:काशी हिन्दी विद्यापीठ -वाराणसी की नवीन केंद्रीय कार्यकारिणी में 21 विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को किया गया शामिल।

rktvnews

कृषि क्षेत्र में सुधार कर प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने पर हुई चर्चा!राजस्थान मिशन 2030 की रूपरेखा निर्धारण हेतु परामर्श शिविर का आयोजन।

rktvnews

धरा की रक्षा हमारी सुरक्षा: अरुण दिव्यांश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 22 जुलाई 25

rktvnews

अपर मुख्य सचिव उद्योग विभाग संदीप पौंड्रिक के द्वारा हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत बियाडा स्थित बेल्ट्रॉन भवन में रेडीमेड गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment