RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

गंगा और सागर के मिलन पर जीयर स्वामी जी महाराज ने डाला प्रकाश।

RKTV NEWS/पीरो (भोजपुर)21 अगस्त।परमानपुर चातुर्मास्‍य स्‍थल पर भारत के महान मनीषी संत श्री लक्ष्‍मी प्रपन्‍न जीयर स्‍वामी जी महाराज ने कहा कि गंगासागर भारत का एक सर्वोत्तम तीर्थ स्थल है। जहां पर भारत ही नहीं बल्कि अलग-अलग देशों से भी लोग आते हैं। गंगासागर पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है। इतिहास में पहले वहां केवल सागर था। जहां पर भगवान कपिल देव साधना कर रहे थे। कपिल देव भगवान की माता देवहुती के मृत्यु के बाद कपिल देव भगवान सागर के किनारे जाकर के साधना करने लगे थे। वहीं भगवान श्री राम के वंशज सगर राजा एक समय पर अश्‍वमेघ यज्ञ कर रहे थे। उस समय यज्ञ के सफल होने के डर से भगवान इंद्र ने यज्ञ के घोड़े को कपिल देव भगवान जहां तपस्या कर रहे थे, वहीं पर ले जाकर छुपा दिए।
इधर सगर राजा के पुत्रों के द्वारा यज्ञ के घोड़े को खोजा जा रहा था। सगर राजा के पुत्र अनंत थे। लगभग 60000 की संख्या उनके पुत्रों की बताई जाती है। वहीं उनके पुत्र यज्ञ के घोड़े को खोजते खोजते कपिल भगवान के आश्रम पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने देखा कि यज्ञ का घोड़ा यहीं पर रखा हुआ है। राजा सगर के लड़कों के द्वारा कपिल मुनि भगवान को अपशब्द बोला जाने लगा। जबकि घोड़ा इंद्र के द्वारा वहां पर बांधा गया था। वहीं कपिल भगवान तपस्या कर रहे थे। अचानक उनका आंख खुला और उतने से ही सारे लोग भस्म हो गए। अब सगर राजा के पुत्र जब वहीं पर भस्‍म हो गए, उसके बाद हाहाकर मच गया।
सगर राजा के विनती के कारण कपिल मुनि भगवान ने उन लोगों को फिर से वापस लाने के लिए उपाय बताया। कपिल मुनि भगवान ने राजा सगर से कहा कि आप गंगा जी को लेकर के आईए, तभी आपके सभी पुत्र जीवित हो पाएंगे। वहीं राजा सागर के तीन पीढ़ी तक तपस्या की गई। जिसके बाद ब्रह्मा जी को खुश करके भागीरथी गंगा को लाने में सफल हुए। हरिद्वार से जब गंगा निकलती है, तो कहा जाता है कि भागीरथी गंगा है। हरिद्वार से पहले जो गंगा है, वह देवभूमि के अंदर आती है। गंगा का उद्गम स्थल गौमुख है। जहां से गंगा निकलती है। वैसे तीर्थ में गंगोत्री को ही गंगा का उद्गम स्थल कहा जाता है। लेकिन गंगा का मुख्य स्थान जहां से गंगा निकलती है वह गौमुख है।
भगवान श्री राम के वंशज भागीरथी गंगा को सागर तक लेकर आए। जिसके बाद वही गंगा राजा सगर के पुत्रों को फिर से पुनर्जीवित कर पाई। जिसके बाद से सागर और गंगा का मिलन हुआ। वही तीर्थ में सर्वश्रेष्ठ तीर्थ स्थल गंगासागर कहा जाता है। जहां पर भगवान विष्णु के अवतार कपिल भगवान का आश्रम भी उपस्थित है। गंगासागर आप स्नान करने के लिए जाते हैं, तो वहां पर भगवान कपिल मुनि का भव्य मंदिर है। जहां पर सभी लोग दर्शन पूजन भी करते हैं।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारी के प्रथम चरण के प्रशिक्षण की हुई शुरुआत।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर पहुंचे ग्राम पंचायत, आमजन की सुनी परिवेदनाएं, मौके पर ही जिला अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

मड़नपुर में दूधेश्वर लाल स्मृति सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर उत्पाद विभाग की विशेष टीमें तैनात, अवैध शराब के परिवहन पर रखी जा रही कड़ी निगरानी।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ पौधारोपण।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश आज सबसे तेज गति से विकास करने वाला प्रदेश:उप मुख्यमंत्री शुक्ल

rktvnews

Leave a Comment