RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राहुल गांधी की जयंती।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जून। गुरुवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय, शहीद भवन, में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस हर्षोल्लास मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता रजी अहमद ने की। इन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदैव संविधान, सामाजिक न्याय और जनहित की राजनीति को प्राथमिकता दी है। विशेष रूप से युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उभरे हैं।उनके जन्मदिवस पर दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना करते हैं।इस अवसर पर उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गरीब एवं दलित वर्ग के बच्चे-बच्चियों के बीच मिठाई, केक, कॉपी-कलम, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान का वितरण किया गया। इन्होंने कहा की राहुल गांधी देश के गरीबों, वंचितों और युवाओं की आवाज हैं। उनके जीवन और संघर्ष से हम प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा को अपना धर्म मानते हैं। श्री गांधी जी ने न्याय योजना, भारत जोड़ो यात्रा जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों के माध्यम से सामाजिक एकता और आर्थिक समानता का संदेश देशभर में फैलाया। डॉ अमित द्विवेदी प्रवक्ता, जितेन्द्र शर्मा, प्रो अरुण सिंह, डॉ श्रीधर तिवारी, अमिता पाण्डेय, वीरेंद्र मिश्रा, संतोष पाण्डेय, रशीद इमाम मिंटू, मुकुल सिंह, श्यामसुंदर पाण्डेय, खुशबू खातून, गजेंद्र चौधरी, शिव शंकर चौबे, गोपाल कृष्ण गोखले, घनश्याम चौधरी, आदित्य नारायण सिंह, अरशद रिजवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

1 बिलियन फॉलोअर्स सम्मेलन: सनी वर्की का कंटेंट क्रिएटर्स को बुलावा – ‘स्कूल न जाने वाले बच्चों के संकट को वायरल करें’

rktvnews

मध्यप्रदेश:पक्का आवास पाने से कोई न छूटे :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बागपत:जनपद में वन पेंशनर – वन ट्री “अभियान का जिला अधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

धार्मिक अल्पसंख्यकों की आर्थिक स्थिति : कोटा या सकारात्मक कार्रवाई?

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) को प्रशासनिक सुधार औऱ लोक शिकायत विभाग (DARPG) की “डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन के लिए सरकारी प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग” कैटेगरी-1 में गोल्ड अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी

rktvnews

भोजपुर: एसपी ने रात्रि में किया गांगी मोड़ स्थित SST चेक पोस्ट का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment