RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल: गोकुल सोनी की कहानी “चीटर” का हुआ नाट्य मंचन।

नाट्य मंचन” चीटर” का एक दृश्य।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)16 मार्च। भोपाल के हिंदी भवन के महादेवी वर्मा कक्ष में आयोजित कहानियों के नाट्य मंचन में साहित्यकार गोकुल सोनी की शिक्षा के व्यवसायीकरण पर आधारित कहानी “चिटर” के मंचन की सराहना की गई।साहित्यकार सोनी के द्वारा सृजित की गई कहानी “चिटर ” में आज के बदलते परिवेश की व्यवसाय आधारित शिक्षा व्यवस्था एवं विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और अपनी काबिलियत के बल पर शिक्षा के मुकाम को हासिल करने वाली एक लड़की की कहानी को दर्शाया गया है।कहानी में एक रिक्शा चालक की बेटी जो शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं बेहतर शिक्षा के लिए एक निजी कोचिंग में दाखिले को जाती है जहां उसे पैसे के अभाव में दाखिला नहीं मिलता है साथ ही उसे उसके पिता के साथ उसे अपमानित कर निकाल दिया जाता है। अपने पिता के हुए अपमान और शिक्षा के नाम पर धन उगाही करने की उक्त कोचिंग संस्थान की नीति से क्षुब्ध लड़की ने अच्छे मार्क्स लाने के अपने प्रण को साकार करते हुए राज्य स्तर पर प्रथम स्थान लाकर अपना और अपने पिता के सपने को साकार किया। लड़की की सफलता को अपने व्यवसाय का हथियार बनाने के उद्वेश्य से उसी कोच्निंग संचालक ने लड़की को एक अच्छे रकम का प्रस्ताव दे अपनी सफलता का श्रेय उनकी कोचिंग को देने की बात कही जहां लड़की ने उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। गोकुल सोनी के कहानी चिटर के माध्यम से मेहनत के बल पर सफलता हासिल करने वाली लड़की की समाज के लिए प्रेरणा का संदेश एवं शिक्षा के व्यवसायिकरण को बखूबी दर्शाने की दर्शकों द्वारा काफी सराहना की गई।
आयोजित नाट्य मंचन के कार्यक्रमों को अभिनेता राजीव वर्मा ने भी संबोधित किया और नाट्य मंचन की गई सभी साहित्यकारों की कहानियों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Related posts

पटना:सचिव की अध्यक्षता में 4 सड़क परियोजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में मनाई गई तुलसीदास जी की जयंती।

rktvnews

देवघर:समाहरणालय परिसर में 03 फरवरी को पूर्वाह्न 10:30 बजे से होगा रक्तदान शिविर का आयोजन।

rktvnews

पलामू के डाल्टनगंज सिंगरा में जीयर स्वामी जी महाराज का चातुर्मास व्रत का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:अग्निकांड के प्रभावित परिवारों से मिला पूर्व कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार व भाजपा का शिष्टमंडल मिला।

rktvnews

भोपाल:डॉ. गौरी शंकर शर्मा गौरीश चौथी बार अखिल भारतीय कला मन्दिर भोपाल के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित।

rktvnews

Leave a Comment