RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:मशाल”प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का दुसरे दिन खेल आयोजन।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अगस्त।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग,पटना भोजपुर जिला शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन, भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय “मशाल”प्रतिभा खोज खेल प्रतियोगिता का दुसरा दिन स्थानीय खेल भवन आरा एवं महाराजा कॉलेज, में आयोजित जिला स्तरीय “मशाल” खेल प्रतियोगिता का महाराज महाविद्यालय के खेल मैदान पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराया गया जिसमें अंडर 14 बालिका वर्ग में 60 मी रेस में जुली कुमारी प्रखंड कोईलवर को प्रथम स्थान, नंदनी कुमारी प्लस टू उच्च विद्यालय जितौरा, प्रखंड पीरो, दुतिया स्थान ज्योति कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय शुकुलपुर प्रखंड आरा, तृतीय स्थान,600 मी रेस में नन्दनी कुमारी+2 उ वि वरनाव प्रखंड जगदीशपुर प्रथम स्थान, मनीषा कुमारी प्लस टू उच्च
विद्यालय बिहिया दुतिया स्थान, छोटी कुमारी गर्ल्स उच्च विद्यालय माहुली प्रखंड बड़हरा तृतीय स्थान, लंबी कूद में प्रज्ञा कुमारी उच्च विद्यालय गोरख प्रखंड अगिआंव प्रथम स्थान अंजली कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड जगदीशपुर द्वितीय स्थान ,प्रिया कुमारी उच्च विद्यालय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़सर तृतीय स्थान साइकिलिंग 3 किलोमीटर में नंदनी कुमारी प्रखंड जगदीशपुर, प्रथम स्थान,ब्यूटी कुमारी प्रखंड बिहिया, दुतिया स्थान,महिमा कुमारी प्रखंड संदेश को तृतीय स्थान प्राप्त किया।क्रिकेट बॉल थ्रो का प्रतियोगिता में मेनका कुमारी प्रखंड कोईलवर प्रथम स्थान ,रोजी खातून प्रखंड उदवंतनगर को दूसरे स्थान ,गुड़िया कुमारी प्रखंड जगदीशपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।अंदर 16 बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में ब्यूटी कुमारी प्रखंड कोईलवर प्रथम स्थान, समीक्षा कुमारी प्रखंड सहार को द्वितीय स्थान खुशी कुमारी प्रखंड शाहपुर को तृतीय स्थान ,800 मीटर दौड़ में सुप्रिया कुमारी को प्रथम स्थान ,वर्षा कुमारी को द्वितीय स्थान पम्मी कुमारी को तृतीय स्थान ।लंबी कूद में स्वाति कुमारी को प्रथम स्थान सुभद्रा कुमारी को द्वितीय स्थान,मुस्कान कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।साइकिलिंग 3 किलोमीटर में सपना कुमारी को प्रथम स्थान अंजली कुमारी को द्वितीय स्थान माया कुमारी को तृतीय स्थान ।क्रिकेट थ्रो बॉल प्रतियोगिता में निशा कुमारी को प्रथम स्थान ,रेणु कुमारी जगदीशपुर को द्वितीय स्थान ,सोनी कुमारी प्रखंड कोईलवर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अंदर 14 बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबले संदेश बनाम बिहिया के बीच खेला गया जिसमें संदेश ने बिहिया को 13/11 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दुसरे सेमीफाइनल जगदीशपुर बनाम कोईलवर के बीच खेला गया जिसमें कोईलवर ने जगदीशपुर को 30/17 से पराजित किया फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला संदेश बनाम कोईलवर के बीच खेला गया जिसमें कोईलवर ने संदेश को 34/09 से पराजित कर मशाल कप पर कब्जा जमाया। अंडर 16 बालिका वर्ग में पहला सेमी फाइनल मैच उदवंतनगर बनाम शाहपुर के बीच खेला गया जिसमें शाहपुर में 35/05 के अन्तराल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाया। दुसरे सेमीफाइनल मुकाबला जगदीशपुर बनाम कोईलवर के बीच खेला गया जिसमें जगदीशपुर ने कोईलवर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला शाहपुर बनाम जगदीशपुर के बीच खेला गया जिसमें शाहपुर ने जगदीशपुर को पराजित कर मशाल कप पर कब्जा जमाया। कब्बड्डी मैच के निर्णायक मुकेश कुमार सिंह, आनन्द कुमार सिंह, पुष्कर सिंह, आशीष कुमार,रजत कुमार, प्रिया कुमारी, शिवानी कुमारी,पंकज कुमार,पवन,दिपक कुमार सिंह थे।सभी विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम, जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेन्द्र कुमार राय,कला संस्कृति एवं युवा विभाग पदाधिकारी कुमारी अनुप्रिया,मशाल शाखा प्रभारी नन्द किशोर कुमार ने मेडल और कप देकर सम्मानित किया।इस आयोजन को सफल बनाने में अल्ख निरंजन, आशीष मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, कृष्ण कुमार, धर्मेन्द्र चौबे,अटल बिहारी,निरज कुमार सिंह, मिथलेश पाण्डेय, सुमन कुमारी, आंचल गोस्वामी, कल्पना श्रीवास्तव,ज्ञिगासा,अंजु आनन्द,मधु कुमारी,रुबी कुमारी की अहम भूमिका रही। कल बालक वर्ग का प्रतियोगिता होना है।इस आशय की जानकारी जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने दी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने तात्सुओ यसुनागा के नेतृत्व में जापान के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

rktvnews

महाकुंभ: उत्तराखंड के राज्यपाल ने त्रिवेणी संगम पर लगाई आस्था की डुबकी।

rktvnews

गिरिडीह:पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना पालगंज में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान अन्तर्गत किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

चतरा:Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में पांचवें लेखापरीक्षा दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 अगस्त 24

rktvnews

Leave a Comment