RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने नए संसद भवन के गज द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

नई दिल्ली/17 सितंबर।अमृत काल में भारत की गौरवशाली विरासत के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, जगदीप धनखड़ ने आज नए संसद भवन के गज द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उपस्थित रहे।
उपराष्ट्रपति ने इसे “विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण और मील का पत्थर” बताते हुए कहा कि भारत युग परिवर्तन का गवाह बन रहा है, और दुनिया भारत की ताकत, सामर्थ्य और योगदान को पूरी तरह से पहचान रही है।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज हम एक ऐसे समय में हैं जहां ऐसी विकास और उपलब्धियां देख रहे हैं जिनके बारे में हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। हमारी जमीनी हकीकत आज विश्व स्तर पर सबसे सकारात्मक तरीके से परिलक्षित हो रही है।”
इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद, राज्यसभा और लोकसभा के महासचिव तथा सचिवालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दुमका:21 नवंबर से 15 दिसंबर तक जिले में आयोजित होगा “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:राजा राम की न्याय -प्रणाली लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी थी : डा जे बी पाण्डेय

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर सीएचसी राजधनवार में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाओं को किया जा रहा सुदृढ़..

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महा बिशुबा पणा संक्रांति और ओड़िया नववर्ष के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:पीड़ित परिवार को हर हाल में मिलेगा न्याय : मंत्री, हरि सहनी

rktvnews

Leave a Comment