RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:30 अगस्त को आरा में इंडिया के आह्वान पर होने वाली “वोट अधिकार यात्रा” को सफल बनाने का लिया गया फैसला, हजारों लोग होंगे भोजपुर से शामिल: कुणाल

बूथ चलो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखण्ड स्तरीय बीएलए का माले करेगी कन्वेंशन: कुणाल

भाकपा – माले जिला कमिटी की एक दिवसीय बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)16 अगस्त।भाकपा – माले जिला कमिटी की एक दिवसीय बैठक जिला कार्यालय आरा में आज सम्पन्न हुई। बैठक में चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहे SIR, इंडिया के आह्वान पर होने वाले वोट अधिकार यात्रा जिसमें भाकपा – माले राष्ट्रीय महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शामिल होने सहित वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर बात चीत हुई।
बैठक में मुख्यातिथि का. कुणाल राज्य सचिव शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव जवाहर लाल सिंह ने किया।
बैठक में का. कुणाल ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा बिहार में चलाए जा रहे एस आई आर का बैठक में प्राप्त रिपोर्ट में एक यह देखा गया कि ड्राफ्ट सूची और डिलेशन सूची में व्यापक गड़बड़ी हुई है। भाजपा सर्मथकों का डबल इंट्री, मृतकों के नाम सिफ्टेड लोगों का नाम भी शामिल किया गया है। लेकिन दूसरे तरफ गरीबों का नाम काटा गया है। जो लोग रोजगार के लिए बिहार और जिला से भी बाहर गए हैं उनका भी नाम काट दिया गया है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी फॉर्म 6, 7, 8 आदि भरने के लिए बूथ चलो अभियान चला रही है। जिसको गति देने के लिए प्रखण्ड स्तरीय बीएलए 2, ब्रांच सचिवों बूथों पर सक्रिय साथियों का कन्वेंशन किया जाएगा। यह कल दो प्रखण्ड और 18 को सभी प्रखण्डों में कन्वेंशन होगा।
उन्होंने आगे कहा कि 30 अगस्त को आरा में इंडिया के आह्वान पर होने वाले वोट अधिकार यात्रा जिसमें भाकपा – माले राष्ट्रीय महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के शामिल होने की तैयारी पर बैठक में बातचीत हुई। जिसमें इस यात्रा को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए निर्णय लिया गया है। जिले से हजारों लोग शामिल होंगे। जगह जगह प्रचार अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान, बूथ चलो अभियान को गति देने के लिए पटना नगर सचिव व केंद्रीय कमिटी सदस्य का. अभ्युदय भोजपुर में काम करेंगे।
इस बैठक बैठक में केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, राजू यादव, अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, राज्य कमिटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी, इंदु सिंह, रमेश जी, संजय सिंह, पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह, संगीत सिंह, सबीर कुमार, उपेन्द्र भारती सहित कई कमिटी सदस्य शामिल हुए।

Related posts

AI और साइबर सुरक्षा लीडर, SecureAuth ने Geoffrey Mattson को नियुक्त किया, उद्यमों को जटिल मानव, मशीन और AI-एजेंट पहचानों को सुरक्षित करने में मिलेगी मदद।

rktvnews

10 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 18 जुलाई 25

rktvnews

जयपुर:मतदाताओं को घर-घर जाकर दी जा रही वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप!मतदान के लिए किया जा रहा प्रेरित, मतदाता मार्गदर्शिका का भी हो रहा वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस की 350वीं वर्षगांठ को संबोधित किया

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी द्वारा ई०वी०एम०-वी०वी०पैट० के हस्तांतरण के दौरान वेयर हाउस का संयुक्त रूप से भ्रमण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment