RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

गढ़वा: डीटीओ के निर्देश पर विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात के नियमों और सड़क – सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)19 अगस्त।जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा के निर्देश पर आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय पचपड़वा गढ़वा में छात्रों के बीच यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने को लेकर सड़क-सुरक्षा के टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया। इस दौरान छात्रों को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है एवं अपनी यातायात का उपयोग कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा कैसे की जा सकती है, के बारे बताया गया। इस दौरान बताया गया कि सड़क पर वाहन चालको को मोबाइल का उपयोग पूरी तरह वर्जित है। इसके साथ हिट एंड रन एवं गुड सेमेरिटन के बारे मे बताया गया। यातायात कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पुस्तिका एवम पैंपलेट सभी छात्र एवम छात्राओ को बांटा गया। किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए तक की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावे दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है। उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन के तहत 2,000 रु एवं प्रशस्ति पत्र दी जा सके। साथ ही सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उदेश्य से लोगों को इस संशोधित अधिनियम की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके। लोग एक दूसरे को इसके प्रति जागरूक कर सके एवं इसके साथ साथ हिट एंड रन के बारे में बिस्तार पूर्वक बताया गया। किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर 2,00000 (दो लाख) एवं गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 (पचास हजार) का प्रावधान है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा एवं विनय रंजन तिवारी शामिल थें।

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने एमएनआईटी में मां सरस्वती प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

चतरा:डीएमएफटी योजना अन्तर्गत 2एचपी/1 एचपी ट्राली माउंटेड सोलर पंपसेट का वितरण हेतु लाभुक चयन समिति की बैठक।

rktvnews

गढ़वा:आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक : विभागीय योजनाओं एवं खाद्यान्न वितरण की हुई विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारत को वैश्विक वित्तीय केंद्र बनाने की दिशा में एक कदम है गिफ्ट सिटी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बिहार दिवस समारोह: अमेरिका में भारतीय वाणिज्य दूतावास की सक्रिय भागीदारी के साथ भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment