RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने शिकारीपाड़ा प्रखंड का किया भ्रमण।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)15 मई।उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान द्वारा क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को शिकारीपाड़ा प्रखंड का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) अंतर्गत संचालित अधिकार संकुल स्तरीय संघ (CLF) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा सामुदायिक निवेश निधि (CIF) से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन किया गया तथा LMCP एवं CLF बैठक पुस्तिका की समीक्षा की गई। उन्होंने अभिलेखों के संधारण एवं गतिविधियों के संचालन की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत सुंदराफलन गांव में संचालित नर्सरी एवं बीआरसी केंद्र का निरीक्षण किया गया, जहां आजीविका संवर्धन से संबंधित गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी ली गई।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ गांव में आयोजित सड़क सुरक्षा : जीवन सुरक्षा : सामाजिक सुरक्षा नामांकन शिविर में उप विकास आयुक्त शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को बीमा के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि बीमा किसी भी परिवार की आर्थिक सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है तथा अप्रत्याशित परिस्थितियों में यह सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है। उन्होंने ग्रामीण परिवारों को बीमा योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, अन्य पदाधिकारीगण एवं सखी मंडल की दीदियाँ उपस्थित थीं।

Related posts

भोजपुर:सशक्त भारत की व्यूह रचना के लिए कटिबद्ध है जनसंघ:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

दरभंगा:जिप अध्यक्ष का चुनाव हुआ शांतिपूर्ण सम्पन्न।

rktvnews

हनुमानगढ़:खेल सप्ताह का पांचवा दिन; खो खो और रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय एआई स्टार्टअप्स के साथ गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर में संविधान दिवस पर युवा राजद का ग्राम चौपाल।

rktvnews

Leave a Comment