RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : खेल कोटा से सचिवालय हेतू चयन होने पर भोजपुर की बेटी नेहा को किया गया सम्मानित।

नेहा को सम्मानित करते राहुल कुमार राय

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 19 अगस्त। ऑल इंडिया सेफ गर्ल्स, गर्ल्स एजुकेशन एंड गर्ल्स रेस्पेक्ट टीम के चेयरमैन राहुल कुमार राय ने भोजपुर की बेटी नेहा का चयन खेल कोटा से सचिवालय हेतू होने के उपलक्ष्य मे भोजपुर जिला मुख्यालय आरा स्थित जज कोठी के पास होटल ओरिएंट ब्लू मे सम्मानित किया। इस अवसर पर बोलते हुए राहुल कुमार राय ने कहा कि हमारी छोटी बहन नेहा खेल मे सदैव अपनी कड़ी मेहनत और काबिलियत के बल पर  शानदार प्रदर्शन करते रही है। आज खेल मे बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण नेहा को खेल कोटे से बिहार सरकार ने सचिवालय मे नौकरी दी है। नेहा नेटबॉल की नैशनल खिलाड़ी हैं और वर्ष 2022 मे अपने राज्य बिहार का नेतृत्व करते हुए अहमदाबाद मे नेटबॉल मे बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं। यह बिहार के लिए गौरव की बात है। बिहार की बेटी नेहा ने कड़ी मेहनत, जज्बा, साहस और लगन के बल पर सफलता प्राप्त करने मे कामयाबी हासिल की है। नेहा ने न केवल अपना बल्कि अपने गाँव, जिला, राज्य तथा देश का नाम भी रौशन किया है। हम सब के लिए नेहा देश की रीयल हीरो हैं। नेहा को बचपन से ही खेल मे रूचि थी। नेहा खेल के क्षेत्र मे और आगे बढ़ें और देश का नाम रौशन करें। नेहा का अनुकरण कर अन्य लङकियाॅ भी खेल मे रूचि लें और नेहा की तरह सफलता प्राप्त करें। नेहा भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के बीरमपुर गाँव के सत्येंद्र सिंह की पुत्री हैं। अपनी बेटी की सफलता पर पिता सत्येन्द्र सिंह बेहद खुश हैं। नेहा परिवार मे सरकारी नौकरी पाने वाली पहली सदस्य है। बेटी के सफलता पर घर सहित पूरे गाँव मे खुशी का माहौल है। सभी लोग नेहा के सफलता पर उसे बधाई दे रहे हैं। कार्यक्रम में टीम के चेयरमैन राहुल कुमार राय, बीके सिंह राजपूत, रुपाली कुमारी, शिवानी पाण्डे, नेटबॉल नैशनल खिलाड़ी नेहा सिंह राजपूत, जिला परिषद सदस्य वंदना राजवंशी, अनामिका कुमारी, शिवानी कुमारी, वंदु कुमारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

जम्मू और कश्मीर के ग्रामीण कारीगरों को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए मधुमक्खी बक्सों के साथ 411 मशीनरी और टूलकिट का वितरण।

rktvnews

गढ़वा:“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं विशेष रोजगार दिवस का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने वीसी माध्यम से की एनएच-119ए(पटना-आरा-सासाराम) फोरलेन परियोजना के कार्य की प्रगति की समीक्षा।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 15 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड कुचिपुड़ी नृत्य ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन 1 जून से।

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:राज्य रैंकिंग में पारु का परचम बरकरार, राज्य में फिर बना नंबर वन अंचल—डीएम बोले: बाकी अंचल लें प्रेरणा, मिशन मोड में करें काम

rktvnews

Leave a Comment