RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी के निर्देशन में पाली गांव में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन।

जिलाधिकारी ने स्वयं लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)19 अगस्त।जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में पाली गांव में सोमवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गांव की गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान किया गया। जगह-जगह जमा कूड़े-कचरे को हटाया गया और लोगों को “स्वच्छता अपनाएँ, बीमारी मिटाएँ” का संदेश दिया गया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल स्वयं मौके पर पहुँचीं और अभियान की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति देखकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि स्वच्छता का संकल्प तभी सफल होगा जब प्रत्येक नागरिक इसे अपनी आदत बना ले। यदि हर परिवार अपने घर और आसपास की सफाई पर ध्यान दे तो पूरा जनपद एक नए स्वरूप में नज़र आएगा।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वयं गलियों में घूमकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि गाँवों में प्रतिदिन सफाई कार्य सुनिश्चित कराया जाए और विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गंदगी न फैले इस पर प्राथमिकता से ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता ही स्वास्थ्य की गारंटी है। यह न केवल बीमारियों से बचाती है बल्कि गांव और समाज को एक सकारात्मक पहचान भी देती है।
इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण अत्री , सफाई कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण भी सक्रिय रूप से अभियान में शामिल रहे।

Related posts

समलैंगिक विवाह सामाजिक मूल्यों से परे!धर्म के मामले में दखल से परहेज़ करें अदालतें:मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

rktvnews

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त ने माल्यार्पण कर किया शत शत नमन!राष्ट्र के प्रति भगवान बिरसा मुंडा के प्रेम से हमें प्रेरित होने की है जरूरत: उपायुक्त अबू इमरान

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजित!कैंसर का डायग्नोसिस जितना जल्दी फायदा उतना अधिक:डा के एन सिन्हा

rktvnews

किसी राष्ट्र की शक्ति उसके विचारों की मौलिकता, उसके मूल्यों की शाश्वतता में निहित होती है : उपराष्ट्रपति

rktvnews

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का शुभारंभ किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भाई उद्धवदास मेहता की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment