RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा-माले ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर 21 सूत्री मांग-पत्र सौंपा।

आरा/भोजपुर 20 जुलाई। भाकपा-माले नगर कमेटी आरा की ओर से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार के उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री तेजस्वी यादव से मिल 21 सूत्री मांग-पत्र दिया।
1.पूर्वी गुमटी स्थित निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज का शीघ्र निर्माण कार्य पूरा की जाए!
2.आरा नगर निगम में हुए 10 करोड़ के घोटाले एवं बस स्टैंड टर्मिनल के निर्माण में हुए घोटाले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए!
3.आरा नगर निगम क्षेत्र को अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम से नाला का निर्माण कर जल-जमाव की समस्या से निजात दिलाई दी जाए!
4.आरा शहर में खराब पढ़े स्ट्रीट लाइट को ठीक करायी जाए!
5.आरा शहर के 121 बंद खातों को चालू कर सभी गरीबों को शहरी आवास योजना एवं शौचालय बनाने की गारंटी की जाए!
6.आरा नगर के जगजीवन मार्केट,आम्रपाली मार्केट सहित नगर निगम के सभी मार्केट को नए सिरे से मार्केटिंग कम्पलेक्स का निर्माण किया जाए!
7.आरा सदर अस्पताल में ह्रदय रोग,ENT चिकित्सा की सुविधा बहाल किया जाए!
8.आरा सदर अस्पताल में पैथोलॉजी विभाग को दुरुस्त किया जाए जिससे सभी तरह की जांच की सुविधा मिल सके और उसे 24 घंटा जांच की सुविधा बहाल किया जाए!
9.फिजियोथेरोपी विभाग को सुचारू ढंग से चालू किया जाए!
10.आरा सदर अस्पताल में आंख का ऑपरेशन कराने की व्यवस्था की जाए जो कई वर्षों से ऑपरेशन नहीं हो रहा है!
11.आरा सदर अस्पताल में कुछ डॉक्टरों द्वारा जानबूझकर बाहर की दवा लिखा जाता है इसे अविलंब रोक लगाई जाए!
12.आरा सदर अस्पताल को दलालों से मुक्त कराई जाए!
13.सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार रोगियों को भोजन व्यवस्था देने की व्यवस्था की जाए!
14.लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन की सुविधा बहाल की जाए!
15.रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की ड्यूटी की गारंटी की जाए!
16.आरा शहर के प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू ढंग से चलाने की गारंटी की जाए!
17.आरा सदर अस्पताल में आईसीयू की सुविधा बहाल की जाए!
18.आरा सदर अस्पताल में शव को सुरक्षित रखने हेतु मरचूरी बांक्स की सुविधा बहाल की जाए!
19.सिंगही स्थित आरा नगर निगम की जमीन को भू-माफियाओं से मुक्त कर गरीबों में वितरित किया जाए!
20.महादलित कालोनी में पानी-बिजली की सुविधा बहाल की जाए!
21.आरा में शहर अधूरा नल-जल योजना को पूरा करने व इसमें व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच की जाए!
प्रतिनिधि मंडल में भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,ज़िला कमेटी सदस्य दीना जी,नगर कमेटी सदस्य मो० राजन शामिल थे।

Related posts

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर:संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर में हजारों श्रद्धालु कथा और झांकी से हुए भावविभोर।

rktvnews

पटना: वर्तमान समय में आम जनता तक पहुंचने का सबसे सुलभ माध्यम है सोशल मीडिया: अपर सचिव,गृह विभाग

rktvnews

विकसित भारत @2047 के नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित स्वदेशी तकनीक से विकसित तीन प्रौद्योगिकियाँ उद्योगों को हस्तांतरित की गई।

rktvnews

श्रीमद्भागवत का संदेश सदा प्रसन्न और गोविन्द के प्रति प्रपन्न रहना है:आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से बात की।

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन पर दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment