RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल आवश्यक : डा विकास कुमार

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 अगस्त।एवेंजर्स वॉलीबॉल अकादमी के द्वारा अकादमी में नामांकन हेतु पहला ट्रायल लिया गया। इस ट्रायल का मुख्य थीम खिलाड़ी खोजों मुहिम रखा गया था। इस ट्रायल में सिर्फ 11वीं कक्षा तक के बच्चे सम्मिलित होंगे।इस ट्रायल में बिहटा, धनडीहा, कुल्हाड़ियां, नारायणपुर, गंगहर, आरा और आरा के आस पास के लगभग 85 बच्चों ने हिस्सा लिया जिसमें अकादमी का द्वारा चुने हुए बच्चों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था और 4 टीम को बनाया गया, जिसमें अकादमी के कप्तान प्रिंस पांडे और अकादमी के जूनियर विंग्स के कप्तान अमन सिंह के देख–रेख में प्रतियोगिता करवाई गई। अकादमी नामांकन ट्रायल के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पीसी कंप्यूटर संस्थान के निर्देशक डॉ. विकास कुमार, जेनरल फिजिशियन डॉ दिलीप ठाकुर, बिहार क्रिकेट टेनिस बॉल के सचिव राहुल सिंह सरकार और पश्चिम बंगाल के पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी नरेंद्र सिंह के देख –रेख में यह पहली अकादमी नामांकन ट्रायल करवाई गई।
वही डॉ. पीसी के निर्देशक डॉ. बिकास कुमार जी ने एवेंजर्स वॉलीबॉल अकादमी को इस कार्य के बहुत बहुत बधाई दिया और कहा कि जो आज कल के बच्चों में शारीरिक क्रियाकलाप की भावना बहुत ही कम रह गई है, खास कर छोटे बच्चों में। बच्चे सिर्फ और सिर्फ मोबाइल में ही लगे रहते है जो कि उनके भविष्य और शारीरिक और मानसिक विकास में बहुत अधिक रुकावट और बाधा उत्पन्न करती है। बच्चों मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी है।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर के जवइनिया मे आग लगने से 50 घर जले।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें : जिला पदाधिकारी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के मुंबई में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) टावर्स का उद्घाटन किया।

rktvnews

श्रमायुक्त एवं जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से बाल श्रम उन्मूलन, विमुक्ति एवं पुनर्वास को ले जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की।

rktvnews

23 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बागपत:महिला जिला चिकित्सालय बागपत में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment