RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह :उपायुक्त के निर्देश पर 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

पंचायत एवं पंचायत समिति स्तर पर क्रियान्वित सभी योजनाओं में कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश।

योजनाओं की मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के माध्यम से बेहतर परिणाम सुनिश्चित करें:- उप विकास आयुक्त

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )18 अगस्त। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त, श्रीमती स्मृता कुमारी ने 15वें वित्त आयोग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त ने एजेंडवार विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा की एवं निर्धारित लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने मुख्य रूप से 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित राशि खर्च करने की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी गाइडलाइन के अनुसार, 15वें वित्त आयोग के तहत आवंटित राशि संबंधित पंचायतों में अलग-अलग विकास योजनाओं पर खर्च करें। पंचायत एवं पंचायत समिति स्तर पर क्रियान्वित हो रही सभी योजनाओं में कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का निर्माण एवं क्रियान्वयन मानकों के अनुरूप हो। उप विकास आयुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर चल रही योजनाओं के सुचारू एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की मॉनिटरिंग, फील्ड विजिट एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली के माध्यम से बेहतर परिणाम सुनिश्चित करें। बैठक में निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव, जेई, बीसी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री चौहान ने सागर मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल का किया लोकार्पण।

rktvnews

छपरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी हेतु बिहार सरकार के द्वारा स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम योजना की स्वीकृति देते हुए 134 करोड़ 97 लाख 8900 राशि दी गई।

rktvnews

झारखंड:पलाश हर्बल गुलाल प्रदर्शनी सह बिक्री स्टाल का रांची, हजारीबाग, पलामू, चतरा, रामगढ, खूंटी , लोहरदगा में हुआ शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह: समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने पोस्ट ऑफिस का किया उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 सितंबर 25

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment