RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार को ले जिला जज ने जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

जिला जज ने झंडी दिखा जागरूकता रथ को किया रवाना।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)10 जुलाई।आगामी 13 जुलाई, 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु आज 10 जुलाई को व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट संख्या एक से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर, आरा ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया की बैंकों के सहयोग से जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य से विभिन्न वाहनों द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया जो पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइक के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करेंगे एवं अधिक से अधिक जनसमुदाय इसका लाभ उठा सकें इसके लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, उप जिला अग्रणी प्रबंधक अजय प्रताप सिंह के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

लोकतंत्र की मजबूती के लिए महिलाओं को आगे आने की है जरूरत: वर्षा खान

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं में अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की शीघ्र नियुक्ति का निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: रक्तदान शिविर में किया रक्तदान।

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा प्रदेश में सांस्कृतिक अभ्युदय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर के बेटे को भारी मतों से जीताकर दिल्ली भेजें : विधायक राहुल तिवारी

rktvnews

Leave a Comment