RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:विधान सभा में इस बार भी शत प्रतिशत शीट जीतेंगी लोजपा(रा) – संजय सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 दिसंबर।लोजपा रामविलास भोजपुर का जिला संविक्षा सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह आरा के श्री टोला सामुदायिक भवन में किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान तथा मंच संचालन छात्र नेता विकास सिंह ने किया। संविक्षा बैठक के पूर्व संजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी का भव्य स्वागत किया गया।मनोज पासवान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ एवं राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड ने संयुक्त रूप से उन्हें अंग वस्त्र एवं बुके से सम्मानित किया। जिला प्रभारी श्री संजय सिंह ने संविक्षा के क्रम में सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों से बारी बारी संगठन पर चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की देन कि पार्टी शत प्रतिशत शीट जीत रही है तथा लोजपा रामविलास बिहार,झारखंड तथा नगालैंड राज्यों में भी अपना जन प्रतिनिधि दे रही है। आप सभी चट्टानी एकता से संगठन का कार्य करते रहे तथा श्री चिराग पासवान जी के विजन को जनता के बीच बताते रहे,निश्चित ही आगामी 2025 विधान सभा चुनाव में पार्टी पुनः शत प्रतिशत शीट जीत कर एनडीए की सरकार बनाएगी।पार्टी के नेता श्री चिराग पासवान सिर्फ दलितों के ही नेता नहीं है वे पूरे बिहारियों के नेता है,कार्यकर्ता श्रद्धा और लगन से पार्टी हित में कार्य करते रहे तब ही हम सभी अपनी मंजिल पर पहुंच पाएंगे। भोजपुर जिला में जल्द ही कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा तथा उस सम्मेलन में पार्टी के वरीय नेता शामिल होंगे।जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि जिला में सभी प्रकोष्ठ का गठन पंचायत स्तर पर हो गया है,बूथ स्तर पर प्रयास जारी है। आरा लोक सभा और विधान सभा तरारी में पार्टी के एक एक कार्यकर्ता दिन रात लगे हुए थे।पार्टी में अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रभारी संजय सिंह द्वारा सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र देने पर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने उन्हें आभार जताया।मनोज पासवान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के सोच से प्रभावित होकर तरारी विधान सभा में माले को छोड़ लोजपा रामविलास का साथ देने वाले कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार।2025 का चुनाव के लिए पार्टी दिन रात कार्य कर रही है। राजेश साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष संसदीय बोर्ड ने कहा कि भोजपुर के हर कार्यकर्ता श्री चिराग पासवान जी ,राजू तिवारी जी ,हुलास पांडे जी के हाथों को मजबूत करने के लिए लगे हुए है।।सोनू सिंह जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ ने कहा हर किसानों की समस्या का निदान कराने लिए हमारी पार्टी मजबूती से काम कर रही है।हम सभी कार्यकर्ताओं की चाहत चिराग जी को मुख्यमंत्री बनाने को है लेकिन जो भी गठबंधन का निर्णय होगा वह मान्य है।
संविक्षा बैठक में छात्र नेता विकास सिंह,रमेश रेशमिया,शहनवाज बलि,अजय पासवान,लीला शर्मा, राजेश कुशवाहा,दशरथ पासवान,इंदल पासवान,कुंवर उपेंद्र सिंह,विजय सिंह मुखिया अंधारी,परमानंद पासवान,उमेश तिवारी,सुरेंद्र आजाद,संजय पासवान, मित्र रंजन पासवान,कालीचरण साह,नवीन कुमार,ओमप्रकाश चंद्रवंशी,निर्मल पासवान , आशोक,ललन जी,विनोद कुमार,रंगनाथ पासवान,दशरथ,रंजित,रमेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts

राष्ट्रपति ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 सितंबर 25

rktvnews

ट्राई ने “लो पावर स्मॉल रेंज एफएम रेडियो ब्रॉडकास्टिंग से संबंधित मुद्दे” पर जारी किया परामर्श पत्र।

rktvnews

भोजपुर:जीविका ने महिलाओं को बनाया है आत्मनिर्भर और सशक्त: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

भोजपुर:बिहार अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट ने भीम राव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित किया कार्यक्रम।

rktvnews

चेन्नई में कट्टुपल्ली स्थित एल एंड टी कंपनी में प्रथम कैडेट प्रशिक्षण पोत – कृष्णा को लॉन्च किया गया।

rktvnews

Leave a Comment