RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

हैदराबाद:अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच तेलंगाना की स्वतंत्रता दिवस काव्य गोष्ठी संपन्न।

RKTV NEWS/हैदराबाद(तेलंगाना)16 अगस्त।अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच, तेलंगाना इकाई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महिला काव्य गोष्ठी का आयोजन डीआरडीओ प्रांगण में किया गया।
इस गोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय महिला काव्य मंच ट्रस्ट के संस्थापक डॉ.नरेश नाज़ ने अपनी शुभकामनाएं साझा की।
महिला काव्य मंच की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं काव्य गोष्ठी की मुख्य अतिथि डॉ नीतू सिंह राय ने अपनी शुभकामनाएं साझा की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में सरिता सुराणा का उत्साहवर्धक संदेश प्राप्त हुआ। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डा अर्चना पांडेय ने किया।
इस संगोष्ठी में कामिनी सिंह, रीना बर्नवाल, सुरभि मित्तल, देबश्री नंदी, अंजली चौरसिया, रीना प्रदीप कुमार, प्रणवी सिंह एवं डा अर्चना पांडेय ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं।
रीना बर्नवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। डा अर्चना पांडेय ने सभी कवयित्रियों से नियमित काव्य गोष्ठी में भाग लेने और कविताओं से गोष्ठी को रोचक बनाने की अपील की।

Related posts

पटना:लेखक जियालाल आर्य की लेखन-शैली मोहित करती है : नंद किशोर यादव

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने की राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता।

rktvnews

पटना:बिहार विकास मिशन की कार्यकारी समिति की दशम् बैठक का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बैठक।

rktvnews

पटना:विश्व में सबसे तेज़ी से बढ़ रही भाषा है हिन्दी : प्रेम कुमार

rktvnews

रोजगार सृजन हेतु लक्ष्य अनुरूप शीघ्र ऋण को स्वीकृत करें बैंक: उपविकास आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment