RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:बिहार विकास मिशन की कार्यकारी समिति की दशम् बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )04 दिसंबर।बिहार विकास मिशन की कार्यकारी समिति की दशम् बैठक आज अध्यक्ष, कार्यकारी समिति, बिहार विकास मिशन-सह-मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव एवं सचिव ने भाग लिया और बिहार विकास मिशन के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सात निश्चय एवं सात निश्चय 2 के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई साथ ही, आगामी योजनाओं, सुधारों और विकासात्मक कदमों को लेकर भी विचार-विमर्श किए गए।
इस बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए, मिशन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए नए रास्ते और उपायों पर भी प्रकाश डाला गया। विकास कार्यों में अधिक समन्वय, पारदर्शिता और दक्षता को सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।
मुख्य सचिव ने इस अवसर पर अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे मिशन के उद्देश्यों को गति दें और सुनिश्चित करें कि विकास कार्यों का लाभ सीधे राज्य के लोगों तक पहुंचे।
बैठक में हुई चर्चा और निर्णय राज्य के समग्र विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होंगे।

Related posts

भोजपुर: कृष्ण लीला महोत्सव के कलाकारों ने किया भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच का भ्रमण,स्थापित प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

भोपाल:व्यंग्यकार शरद जोशी स्मृति प्रसंग अन्तर्गत व्यंग्य संग्रह ‘अगले जनम मोहे कुत्ता कीजो’ पर विमर्श एवम व्यंग्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

जहाज निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण” विषयक संगोष्ठी की मेजबानी करेगी भारतीय नौसेना।

rktvnews

जयपुर:सेना दिवस परेड— राजस्थान की झांकी में राज्य की सदियों पुरानी वास्तुकला, पारंपरिक हस्तशिल्प, विश्व प्रसिद्ध लोक कलाओं की दिखी अनूठी झलक।

rktvnews

भोजपुर: भांजे के जन्म दिन पर लोजपा नेता ने कुष्ठ आश्रम में बांटे खाद्य पदार्थ एवं फल।

rktvnews

उज्जैन:महाकाल मन्दिर में शयन आरती के नाम पर पैसे लेने के प्रकरण में एफआईआर दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment