RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:आपदा संपूर्ति पोर्टल को शीघ्र अपडेट करना करें सुनिश्चित: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)16 अगस्त।आपदा प्रबंधन विभाग में शनिवार को बाढ़ प्रभावित जिलों में बाढ़ राहत शिविर, सामुदायिक रसोई केंद्र का संचालन, चिकित्सा शिविर तथा पशु चिकित्सा शिविर तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति को लेकर विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बंधित जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), आपदा प्रभारी तथा सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जुड़े।
बैठक के दौरान सचिव द्वारा बाढ़ से प्रभावित परिवारों को जी.आर. राशि के भुगतान हेतु ‘आपदा संपूर्ति पोर्टल’ पर बाढ़ प्रभावित जिलों द्वारा की जा रही प्रविष्टि के संबंध में जानकारी ली गयी तथा शीघ्र पूरा करने के निदेश दिए गए।
समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के साथ संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, विशेष कार्य पदाधिकारी अविनाश कुमार समेत विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
जानकारी दी गई की किसी भी आपातकालीन सहायता के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है।
हेल्पलाइन नंबर-0612-2294204/205
टोल फ्री नंबर – 1070

Related posts

नेहरू युवा केन्द्र गढ़वा द्वारा महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रखंडों में खेल कूद कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

छत्तीसगढ़:खम्हरिया गांव के किसानों की बेदखली पर रोक लगाने की मांग की माकपा ने।

rktvnews

राजस्थान:दीपावली पर्व पर 01 नवम्बर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश।

rktvnews

इन्फैंट्री स्कूल महू में आयोजित इन्फेंट्री कमांडरों के सम्मेलन का समापन।

rktvnews

भोजपुर: हाउसिंग कॉलोनी के शिव मंदिर में किया अक्षत वितरण का आयोजन।

rktvnews

दुमका:थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चों को रक्त की आवश्यकता को देखते हुए बाल संरक्षण के तमाम कर्मियों ने किया रक्तदान।

rktvnews

Leave a Comment