RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

रोजगार सृजन हेतु लक्ष्य अनुरूप शीघ्र ऋण को स्वीकृत करें बैंक: उपविकास आयुक्त

आरा/भोजपुर ( अमरेश सिंह)22 जून। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक उप विकास आयुक्त भोजपुर की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय भोजपुर के सभागार में की गई बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, ,क्षेत्रीय प्रबंधक दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, डीडीएम नाबार्ड एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक ,डीपीएम जीविका उद्योग विस्तार पदाधिकारी ,डीआरपी उपस्थित थे।बैठक में वित्तीय वर्ष 23 -24 के प्रगति की समीक्षा की गई प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम हेतु भोजपुर जिला को आवंटित लक्ष्य 413 के विरुद्ध बैंकों को अब तक 308 आवेदन अग्रसारित किया गया है किंतु बैंकों द्वारा अब तक मात्र 30 आवेदकों को ऋण स्वीकृत किया गया है इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना हेतु भोजपुर जिला को आवंटित टारगेट 278 के विरोध बैंकों को 118 आवेदन भेजा गया है किंतु बैंकों द्वारा अब तक मात्र 10 आवेदकों को ऋण स्वीकृत किया गया है जिस पर उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त की है बैंक वार समीक्षा के क्रम में सभी बैंकों को प्रत्येक बैंक शाखा से 2-2 पोटेंशियल आवेदन पत्र सृजित करने, आवेदन पत्रों का निष्पादन 15 दिनों के अंदर करने, जुलाई 2023 तक लक्ष्य अनुसार ऋण स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया ।बैठक में उपस्थित क्षेत्रीय प्रबंधक भारत स्टेट बैंक एवं क्षेत्रीय प्रबंधक दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक सहित अन्य सभी बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति की गति में तेजी लाने एवं माह जुलाई तक लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत ऋण स्वीकृत करने का आश्वासन दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया से प्रशिक्षित आवेदकों, आत्मा से प्रशिक्षित उद्यमियों में से योग्य उद्यमियों को उपरोक्त दोनों योजनाओं में से किसी एक योजना के अंतर्गत आवेदन कराने हेतु निर्देश दिया गया ताकि बैंकों में पर्याप्त संख्या में आवेदन भेजा जा सके डीपीएम जीविका द्वारा जीविका के डी आरपी द्वारा pmfme योजना अंतर्गत बैंकों में प्रेषित आवेदन पत्रों को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक भारतीय स्टेट बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा इत्यादि द्वारा ऋण स्वीकृति नहीं करने का मामला उठाया गया। उपविकास आयुक्त द्वारा जीविका के माध्यम से सृजित आवेदकों का प्राथमिकता के आधार पर ऋण स्वीकृत करने का निर्देश बैंकों को दिया गया अंत में सधन्यवाद बैठक की समाप्ति की गई ।

Related posts

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने बिहार के पूर्णिया जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की कथित हत्या और फिर शवों को जलाने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

बक्सर:राजपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक के. विवेकानंदन ने किया सामग्री कोषांग का निरीक्षण ।

rktvnews

लौह एवं इस्पात क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण में उत्कृष्टता के लिए आरआईएनएल ने एपी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2024 प्रतियोगिता में स्वर्ण पुरस्कार जीता।

rktvnews

गढ़वा:04 दिसंबर को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु टाउन हॉल में एकदिवसीय कार्यशाला होगी आयोजित: सिविल सर्जन

rktvnews

प्रत्येक माह के प्रथम शुक्रवार को आयोजित भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार में उपस्थित रहेंगे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक।

rktvnews

22 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment