RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दायित्व व कर्तव्यनिष्ठा आजादी का मान बढा़ते हैं : प्राचार्या नीशू जायसवाल

आरा के बी एस डीएवी में उमंग और उत्साहपूर्वक मनाया गया आजादी का जश्न।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई समारोह की शोभा।

देश भक्ति से ओत पोत दिखे नौनिहाल।

बच्चों के मनोरम संगीत से भाव विभोर हुए दर्शक।

नन्हे भगत सिंह बने आकर्षण का केंद्र।

स्वाधीनता संग्राम के नायकों का बच्चों ने धरा रूप।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)15 अगस्त।आज स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में धूम-धाम से स्वाधीनता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर प्राचार्या नीशू जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों द्वारा विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
प्राचार्या ने विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए उन्हें स्वाधीनता दिवस की बधाई दी। अपने संबोधन में प्राचार्या ने कहा कि जश्ने-आजादी का यह अनवसर हमें अपनी स्वतंत्रता से अधिक अपने दायित्वों का भान कराता है। आजादी के इस उत्सव का सम्मान तभी बढे़गा जब भारत का हर नागरिक अपने कर्तव्यों व जिम्मेवारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करे। विद्यालयी जीवन में आजादी का मान तब और बढ़ जाता है जब छात्र-छात्राओं में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा जैसे नैतिक मूल्य जुड़ जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि जिस स्वतंत्रता ने आपको समानता और अवसर की उपलब्धता दी है वह आपसे अपेक्षा रखती है कि आप अपने कठोर परिश्रम, लगन, ईमानदारी और निष्ठा से जीवन में नई ऊँचाई पाएँ। तभी आपके साथ-साथ हमारे घर-परिवार व समाज तथा राष्ट्र की गरिमा बढे़गी।
इस अवसर पर कक्षा नर्सरी, एल के जी, यू के जी के विद्यार्थियों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता देखने को मिली। बच्चों ने एक से बढ़के एक स्वतंत्रता सेनानियों, सामाजिक-सांस्कृतिक योद्धाओं के भेस में आकर दर्शकों का मन मोह लिया। कक्षा पाँचवीं से आठवीं तक के बच्चों ने अलग-अलग समूहों में गीत-संगीत, भाव-नृत्य तथा भाषणों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति के एक से बढ़के एक इन कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा व लगन का जलवा बिखेरा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का कुशल संचालन आठवीं कक्षा की छात्रा साक्षी शर्मा और उसके सहयोगी ने किया। अतिथियों व अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक अभिषेक कुमार ने किया।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में माउंट एवरेस्ट अभियान 2025 में सफलतापूर्वक चढ़ने वाले भारतीय सेना के वीर पर्वतारोहियों और एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया।

rktvnews

रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल और व्हील चेयर का किया वितरण।

rktvnews

सीतामढ़ी:पैरा-लीगल स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण -सह- उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

चतरा :मंत्री, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग चतरा को झांकी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर मिला प्रथम पुरुस्कार।

rktvnews

Leave a Comment