
उज्जैन/मध्यप्रदेश (अविनाश चतुर्वेदी )16 सितम्बर। भारतीय ओलम्पियन खिलाड़ी एवं पद्मश्री सम्मानित पी.टी. उषा ने आज भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा की।
मंदिर पुजारी आशीष गुरु द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन विधिवत सम्पन्न कराया गया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
