RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेंशनर दिवस का हुआ आयोजन।

बागपत/उत्तर प्रदेश 17 दिसंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज पेंशनर दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के पेंशनरों की समस्या सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए जनपद बागपत में लगभग 10000 पेंशनर हैं जो अपनी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं जिसमें गांव बावली के ब्रह्म सिंह पेंशनर हैं जिनकी 100 वर्ष की उम्र है वे अपनी दुगनी पेंशन ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सा पूर्ति के दावे का निस्तारण समय अवधि के अंतर्गत किया जाए , जीपीएफ भुगतान में कोई समस्या ना हो पेंशन पुनरीक्षण आदि बिंदुओं के सम्बन्ध में निर्देश दिए जिसमें पेंशनर्स ने एक पेंशनर्स कक्ष की मांग रखी जिसमें जिलाधिकारी ने वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देशित किया कि पेंशनर कक्ष में कुर्सी मेज आदि की व्यवस्था समय से एक सप्ताह के अंदर हो जाए। पेंशनर्स ने 80 वर्ष की आयु पर पेंशनर्स को जो लाभ दिया जाता है वह 65 वर्ष की उम्र में दिए जाने की मांग रखी तथा उन्होंने राशि कारण कटौती की व्यवस्था 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष किए जाने व प्रत्येक तीन वर्ष पर पेंशनर्स को भ्रमण यात्रा की सुविधा आदि के संबंध में मांग रखी।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन राजकीय पेंशनर्स के चिकित्सा उपचार निशुल्क कार्ड नहीं बने हुए हैं उनके तत्काल कार्ड बनाए जाएं जिसके लिए उन्होंने कोषागार कलेक्ट्रेट में कैंप लगाए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा पेंशन संगठन की जो समस्याएं हैं उन्हें एक रजिस्टर में मेंटेन किया जाए जिससे कि प्राप्त होने वाली समस्याओं का आकलन किया जा सके और जो समस्याएं हैं उन्हें त्वरित गति के साथ गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष जिला विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह ,कृषि उपनिदेशक दुर्गविजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ,जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती ,जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण, सहायक कोषाधिकारी आनंद शर्मा, प्रदीप तेवतिया रामनाथ सिंह सहित कोषागार के आदि पेंशनर उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:भीषण गर्मी मे पानी और बिजली के लिए मची हाहाकार के बीच सड़कों पर उतरी आरा की जनता:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

बागपत:किसानों को कृषि संबंधी नई तकनीकी से निरंतर कराए अवगत: जिलाधिकारी

rktvnews

राजनांदगांव : जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स की ली बैठक।

rktvnews

व्यवसायी संघ भोजपुर जिला कमेटी की बैठक सम्पन्न!23 जनवरी 24 को जिलाधिकारी के समक्ष होगा विशाल धरना:व्यवसायी संघ

rktvnews

प्रधानमंत्री ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में ‘भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ को शामिल किए जाने की सराहना की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment