RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में संस्कृत दिवस समारोह’ में प्राचार्या प्रो आभा सिंह ने संस्कृत पढ़ने के लिए किया प्रेरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अगस्त।वृहस्पतिवार को जगजीवन कालेज, आरा के संस्कृत विभाग द्वारा ‘संस्कृत दिवस समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. आभा सिंह ने किया। सर्वप्रथम संस्कृत में श्लोक वाचन, संस्कृत गद्यवाचन तथा श्रुतलेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तत्पश्चात् कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। संस्कृत विभागाध्यक्ष डाॅ सत्येन्द्र पाण्डेय ने संस्कृत दिवस मनाने की परम्परा, संस्कृत के महत्व को रेखांकित किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्या ने छात्र/छात्राओं को मनोयोग से संस्कृत पढने हेतु प्रेरित किया। गीता के प्रसिद्ध श्लोक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि।।
के व्यावहारिक पहलू से छात्रों को अवगत कराया। बाद में प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्नातक सेमेस्टर 5 के छात्र अमित कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डाॅ नबारुण घोष ने किया।

Related posts

भोजपुर: आयुक्त की अध्यक्षता में की गई भोजपुर एवं बक्सर जिले की अभियोजन और अपराध नियंत्रण संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया।

rktvnews

भोजपुर:नगर पंचायत बिहिया में चला विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान।

rktvnews

ग्रामीण विकास विभाग -सह- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग सचिव डॉ एन. सरवण कुमार पहुंचे बक्सर।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों में रोस्टर अनुसार आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का होगा आयोजन।

rktvnews

भोपाल:चंद्रभान राही रचित उपन्यास “दशकंध” का हुआ विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment