
भोपाल/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)01 अक्टूबर।आज दुष्यंत कुमार स्मारक में आयोजित शांति गया स्मृति सम्मान समारोह वर्ष 2025 का आयोजन हुआ जिसमें, बेस्ट सेलर लेखक चंद्रभान राही के द्वारा लिखा गया उपन्यास “दशकंध” का विमोचन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अवसर पर सिने अभिनेता राजीव वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार उरमिला शिरीष , दिल्ली से पधारे अट्टहास के संपादक रामकिशोर उपाध्याय , जबलपुर से पधारे वरिष्ठ व्यंग्यकार रमेश सैनी, वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी, अरुण अर्णव खरे, वरिष्ठ साहित्यकार अशोक धमेनियां और रमेश नंद के कर कमलों द्वारा हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार उपस्थित रहे।
