RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई और शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)15 अगस्त। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देवघर जिलावासियों को ढेरों बधाई के साथ सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। श्री लकड़ा ने अपने संदेश में कहा की राष्ट्रीय पर्व की इस पावन बेला पर देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। देश के वीरों ने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़चढ़ कर भाग लिया और देश के मान-सम्मान की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी। आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों, देश भक्तों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज की युवा पीढ़ी से आग्रह होगा कि देश के आदर्श विभूतियों के पदचिन्ह पर चलते हुए विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाये।
इसके अलावे आप सभी से मेरा आग्रह है कि आने वाले पीढ़ी के बेहतर भविष्य हेतु नशामुक्त समाज बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। सबसे महत्वपूर्ण वर्तमान में थर्मोकोल, प्लास्टिक के उपयोग को बंद करते हुए जल संचयन और स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को अपने जीवन मे शामिल करें, ताकि उससे स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:प्रो कमलानंद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित खेल महोत्सव का समापन।

rktvnews

गिरिडीह:किसानों से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं प्रगति:उप विकास आयुक्त

rktvnews

राष्ट्रपति ने 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध; जैसे-जैसे देश प्रगति कर रहा है, और अधिक प्रयास किये जा रहे हैं: राजनाथ सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:अवंतिका गैस एजेंसी तथा फिनिक्स मॉल द्वारा दृष्टिहीन बच्चों के लिए दी गई 50 लाख रुपए की वित्तीय सहायता।

rktvnews

Leave a Comment