RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में छात्राएं स्कुल- कॉलेज में मिल रहे लाभ एवं सुविधाओ का कर रही बखान।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार )27 मई।राज्य के गाँव – गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम राज्य के विकास में सफलता का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है।आधी आबादी को मिले लाभ और आने वाले दिनों में राज्य के विकास में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में अब पुरुष वर्ग भी दिलचस्पी ले रहा है और बड़े गौर से विभिन्न योजनाओं के संचालन की प्रक्रिया और उससे हुए लाभ को देखते हुए अपना सुझाव भी दे रहा है l कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है कि जीविका द्वारा संचालित महिला संवाद कार्यक्रम को हर वर्ग का साथ एवं सहयोग मिल रहा है l और इसकी वजह यही है कि सरकार द्वारा संचालित योजनायों के लाभार्थी अपने जीवन में आये बदलाव को बता रही हैं वही छात्राएं भी स्कुल- कॉलेज में मिल रहे लाभ एवं सुविधावों का बखान कर रही हैं l लिहाजा सभी की रूचि बढ़ी है l
लखीसराय में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में सबसे ज्यादा बात शिक्षा , स्वास्थ्य , स्वच्छता एवं रोजगार को लेकर हो रही है l इसके बाद सड़कों की मरम्मती , खेत के अंतिम छोर तक पानी, 24 घंटे बिजली की उपलब्धता, अतिक्रमण, हर घर नल योजना के तहत नल एवं पाईप की मरम्मती, आवास योजना के तहत छुटे परिवारों को आवास, सामुदायिक भवन, गंगा की सफाई , पुलिया का निर्माण , जीविका हाट, जिला मुख्यालय से हर प्रखंड मुख्यालय और गांवों तक सरकारी बस की सुविधा आदि की मांग की जा रही है l सूर्यगढ़ा के मदनपुर गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्क्रम के माध्यम से छात्रा अंजू कुमारी ने विद्यालयों में कम्प्यूटर की पढाई की मांग की है l चानन के सैदपुर में कंचन देवी ने आंगनवाडी केन्द्रों में भोजन की गुणवत्ता एवं पढाई की सुविधा बढ़ाने की मांग की है l बड़हिया के गिरिधरपुर में महिलाओं ने पानी की उपलब्धता एवं टाल क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा बहल करने की इच्छा जताई है l
18 अप्रैल से जारी महिला संवाद कार्यक्रम लखीसराय जिला के सबसे बड़े प्रखंड सूर्यगढ़ा में मगलवार से अब प्रतिदिन चार गांवों में आयोजित होने लगा है l ताकि ज्यादा से ज्यादा मांग, इच्छा एवं आकांक्षा संगढ़ित की जाये l सूर्यगढ़ा में सखी ग्राम संगठन द्वारा मदनपुर गाँव में एवं विकास ज्योति ग्राम संगठन द्वारा महेशपुर गाँव में , अम्बर ग्राम संगठन द्वारा श्रीकिशुन गाँव में एवं राहत ग्राम संगठन द्वारा छोरा राजपुर गाँव में आयोजित हुआ l
वहीँ सुबह और शाम की पालियों में बड़हिया में चमेली ग्राम संगठन दवारा गिरिधरपुर गाँव में एवं निर्मल ग्राम संगठन दवारा जैतपुर गाँव में, हलसी में आँचल ग्राम संगठन द्वारा नीमा गाँव में एवं एकता ग्राम संगठन द्वारा प्रतापपुर गाँव तथा चानन में उन्नति ग्राम संगठन द्वारा ईटोन एवं भवानी ग्राम संगठन द्वारा भलुई गाँव में तथा पिपरिया प्रखंड में ज्योति जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा रामचन्द्रपुर गाँव एवं विकास जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा सैदपुरा में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
संवाद कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा राज्य में महिला स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सफलता और महिलाओं को मिले आरक्षण के बाद उनके जीवन में आये बदलाव पर आधारित लघु फिल्मे दिखाकर महिलाओं को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है l साथ ही संचालित योजनाओं की विवरणी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का सन्देश वितरित किया जा रहा है l महिला संवाद कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं महिला अधिकारों पर भी चर्चा हो रही है l इस बाबत महिलाएं संकल्प एवं शपथ भी ले रही हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं एवं छात्राओं को अभिव्यक्ति की आज़ादी के साथ ही आर्थिक – सामाजिक विकास के साथ महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन हेतु एक बड़ा मंच तथा अवसर प्रदान कर रहा है l लिहाजा इस कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों का भी आकर्षण बढ़ा है।

Related posts

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस पर प्रशिक्षण आयोजित!मिट्टी की जांच से कृषकों को अप्रत्याशित फायदा:कृषि वैज्ञानिक डा पीके द्विवेदी

rktvnews

11अप्रैल 23 दैनीक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव:नृत्यांगना आदित्या के निर्देशन में विदेशिया नाटक का हुआ शास्त्रीय मंचन।

rktvnews

भोजपुर:प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यवहार न्यायालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान।

rktvnews

ब्राह्मण के छः धर्म को जानना चाहिए : श्री जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए ‘सागर समृद्धि’ की आरंभ की।

rktvnews

Leave a Comment