
RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 अगस्त।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पारसी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामंताएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है:
“पारसी नववर्ष नवरोज़ के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से पारसी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
नवरोज़ नवीनीकरण, आशा और समृद्धि का प्रतीक है। पारसी समुदाय का यह महत्वपूर्ण त्यौहार हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाने का एक अवसर है। पारसी समुदाय की उद्यमशीलता की भावना और जनकल्याण के प्रति निष्ठा ने हमारे राष्ट्र की प्रगति में अमूल्य योगदान दिया है।
मैं कामना करती हूं कि यह विशेष त्यौहार सभी के लिए शांति और समृद्धि का संचार करता रहे तथा प्रत्येक नागरिक को एक समावेशी राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करे।
