RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार उत्सव 2025: दिल्ली में दिखेगी बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपरा की अनूठी झलक।

बिहार की विरासत को देश – दुनिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच है” बिहार उत्सव” : कुंदन कुमार

ऐसे आयोजनों से कारीगरों को मिलती है राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान : शेखर आनंद

बिहार दिवस के विशेष अवसर पर 22 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति।

16 से 31 मार्च तक दिल्ली हाट में आयोजित हो रहा बिहार उत्सव

नई दिल्ली/डॉ एम रहमतुल्लाह,17 मार्च।बिहार की गौरवशाली कला, संस्कृति और परंपराओं को राजधानी दिल्ली में सजीव करने के लिए बिहार उत्सव 2025′ का आयोजन दिल्ली हाट, आईएनए में 16 मार्च से 31 मार्च तक किया जा रहा है। इस भव्य उत्सव में बिहार के ग्रामीण कारीगर, बुनकर और हस्तशिल्पी अपनी अनमोल कृतियों के साथ उपस्थित हैं, जिससे आगंतुक बिहार की विशिष्ट कला और शिल्प को करीब से अनुभव कर सकेंगे।
विशेष रूप से 22 मार्च को बिहार दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति भी की जाएगी, जिसमें पारंपरिक लोक संगीत और नृत्य दर्शकों को बिहार की सांस्कृतिक विरासत से सीधे जोड़ेंगे।
इस कार्यक्रम का उ‌द्घाटन कुंदन कुमार, आईएएस, बिहार भवन के रेजिडेंट कमिश्नर, ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में शेखर आनंद, आईएएस, डायरेक्टर, टेक्निकल डेवलपमेंट, उपस्थित रहे।
रेजिडेंट कमिश्नर कुंदन कुमार ने कहा, “बिहार उत्सव केवल कला और संस्कृति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि यह बिहार की विरासत को देश-दुनिया से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। हमें विश्वास है कि इस उत्सव से दिल्लीवासियों को बिहार की अनूठी कला के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे बिहार की यात्रा के लिए भी प्रेरित होंगे।”
विशिष्ट अतिथि शेखर आनंद ने कहा, “बिहार उत्सव जैसे आयोजनों से हमारे कारीगरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलती है। यह न सिर्फ उनके हुनर को बढ़ावा देता है, बल्कि राज्य की आर्थिक समृ‌द्धि और सांस्कृतिक संरक्षण में भी अहम योगदान देता है।”
उत्सव में भाग ले रहे कारीगर बिहार की प्रसिद्ध सिल्क, खादी, मधुबनी, टिकुली, मंजूषा पेंटिंग्स, सूजनी कढ़ाई, सिक्की कला, लकड़ी व बॉस के उत्पाद सहित कई हस्तशिल्पों का विस्तृत प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही, बिहार के लजीज व्यंजन भी स्टॉल्स पर उपलब्ध हैं।
बिहार उत्सव 2025, बिहार सरकार द्वारा आयोजित एक वार्षिक आयोजन है, जिसका उ‌द्देश्य बिहार की कला, संस्कृति और परंपरा को देशभर के लोगों तक पहुँचाना है।

Related posts

बिहार: भोजपुर:मजदूर आंदोलन के नायक योगेश्वर गोप की पुण्य तिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

रामलीला:अग्निबाण लगते ही धू-धू कर जल उठा रावण।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में छोटी बड़ी सभी आकांक्षाओं को किया जा रहा दर्ज।

rktvnews

नारनौल:अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर की खरीद पर मिलेगा 1 लाख अनुदान: डीएस यादव

rktvnews

इंदौर:दूरदर्शन से कथक में ए ग्रेड मान्यता प्राप्त करने वाली क्षेत्र की गौरवशाली कलाकार बनीं डॉ. अंजना चौरसिया।

rktvnews

बक्सर:डीएम द्वारा निर्माणाधीन जिला आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र एवं क्षमता भवन का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment