RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :बड़हरा विधानसभा के विभिन्न पंचायत हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित, बड़हरा विधायक ने जनता को दी जानकारी।

विधायक ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित होने पर आभार व्यक्त किया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)14 अगस्त।बिहार सरकार द्वारा बड़हरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतो मे आए बाढ की विभिषिका को देखते हुए सभी बाढ़ पीड़ितों को राशि उपलब्ध कराने फसल क्षति की राशि और बढते जलस्तर को ध्यान मे रखते हुए प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश के बाद बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बबुरा दुर्गा मंदिर स्थान से उपस्थित क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए उक्त सूचना दी।
बड़हरा विधायक ने कहा कि बड़हरा प्रखंड के एक्कीस पंचायत, आरा प्रखंड के छह और कोईलवर प्रखंड के दो पंचायत बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सूची जल्द तैयार करने और राशि वितरण के निर्देश के बाद उन सभी क्षेत्रो को बाढ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। मुझे जिलाधिकारी और अन्य बिहार राज्य पदाधिकारियों से बात हुई है। पिछले बार के छुटे सूची मे नाम को भी इस बार राशि मिलेगा
उन्होने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सूची पंचायत के अनुश्रवण समीति द्वारा तैयार किया जाता है और मै अपील करता हूँ कि अनुश्रवण समीति के मुखिया, वार्ड सदस्य आदि बिना भेदभाव के सूची तैयार करे। उन्होने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता मुझसे बार-बार कहती थी कि बाढ पीड़ित क्षेत्र घोषित करवाइए,लेकिन मै बिना पूर्ण रूप से संतुष्ट हुए कुछ नही कहता।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बड़हरा विधानसभा की जनता के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित कैबिनेट को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
बड़हरा विधायक ने बाद मे मीडिया से बात करते हुए कहा कि पिछली बार भी विरोधियों द्वारा मेरे पर आरोप लगाया गया था कि ये पहले ही बाढ ग्रसित क्षेत्र घोषित कर देते है तो क्या बड़हरा की जनता को राशि मिला की नही। उन लोगो का काम है हाय तौब्बा मचाना और मेरा काम है जनता के हित मे काम करना।
साथ मे बबुरा मुखिया राहुल कुमार,राजापुर मुखिया अर्जुन सिंह,बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शुभम पांडेय,भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,विधानसभा पालक धीरज सिंह,मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद,संजय कुशवाहा, दीपक तिवारी सहित अन्य थै।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार! भेजा गया न्यायिक हिरासत मे।

rktvnews

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव:निवेश उत्सव, पारदर्शिता, सुशासन एवं नीतिगत सुधारों के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

rktvnews

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय खेल मैदान को विकसित किए जाने एवं किला मैदान सौंदयीकरण के संबंध में बैठक।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से निगरानी दलों द्वारा कुल 38.35 करोड़ रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जीवन में कार्य और परिवार में संतुलन रखना जरूरी : राज्यपाल

rktvnews

देहरदून: मुख्यमंत्री ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया,मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में किया प्रतिभाग।

rktvnews

Leave a Comment