RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

दिल्ली दुग्ध योजना के अंतर्गत गाय का दूध, सह-ब्रांडेड उत्पाद और नए बूथ शुरू किए गए।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली14 अगस्त।दिल्ली दुग्ध योजना (डीएमएस) ने 13 अगस्त 2025 को नई दिल्ली के पूसा स्थित एनएएससी कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नए डेयरी उत्पादों के शुभारंभ और बूथ आवंटन पत्रों के वितरण के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग (डीएएचडी) की सचिव अलका उपाध्याय और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर गाय के दूध और सह-ब्रांडेड डेयरी उत्पादों का डिजिटल लॉन्च और अनावरण किया गया। यह डेयरी की गुणवत्ता को मजबूत करने, उपभोक्ता विश्वास बढ़ाने और पशुपालकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। इस पहल के अंतर्गत चयनित आवेदकों को 22 नए बूथ आवंटन पत्र सौंपे गए जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और ग्रामीण-शहरी डेयरी संपर्क मजबूत होंगे।
डीएएचडी की सचिव अलका उपाध्याय ने अपने मुख्य भाषण में बेहतर उत्पाद पेशकश और मूल्य श्रृंखला में हितधारकों के लिए समावेशी अवसरों के माध्यम से डेयरी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के दृष्टिकोण साझा किया। उन्‍होंने बाजार में अपने नए उत्पादों को लॉन्च करने के लिए डीएमएस और हरियाणा दुग्ध महासंघ के प्रयासों की सराहना भी की।
डीएएचडी की अपर सचिव वर्षा जोशी ने दिल्ली एनसीआर के लिए दूध और डेयरी उत्पादों के डीएमएस ब्रांड के महत्व और बाजार में नए उत्पादों की शुरूआत के साथ डीएमएस की प्रगति पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में डीएएचडी के अपर सचिव राम शंकर सिन्हा, डीएएचडी के सलाहकार जगत हजारिका, हरियाणा डेयरी विकास सहकारी संघ लिमिटेड के वीटा के अध्यक्ष राम अवतार गर्ग, वरिष्ठ अधिकारी, डेयरी क्षेत्र के हितधारक और बूथ आवंटन योजना के लाभार्थी भी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तराखंड: राज्यपाल ने किया ‘‘नेत्र रोग जागरूकता गोष्ठी एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन सप्ताह’’ कार्यक्रम का उद्घाटन।

rktvnews

निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है मध्यप्रदेश – मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत किया गया फ्लैग मार्च।

rktvnews

एस्ट्रोसैट द्वारा नए उच्च चुंबकीय क्षेत्र वाले न्यूट्रॉन तारे में पाए गए मिली-सेकंड, विस्फोट से ऐसी तारकीय संस्थाओं को समझने में सहायता मिल सकती है।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा चुनाव-2023 के लिए 30 अक्टूबर से 06 नवंबर तक प्रस्तुत किये जा सकेंगे नामांकन पत्र – जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये नामांकन प्राप्ति के आदेश

rktvnews

बिहार: पूर्वी चंपारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आईओसीएल से संबंधित सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment