RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर;रमण आयोग के रिपोर्ट पर कारवाई की मांग पर बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अगस्त। बुधवार को को श्रीकृष्ण चेतना सभागार में रमण आयोग के रिपोर्ट पर करवाई करने की मांग पर शंखनाद कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो विजय सिंह मुखिया एवं संचालन यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने किया कार्यक्रम श्रीकृष्ण चेतना समिति सभागार
में किया गया ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजद के वरिष्ठ नेता नन्दकिशोर यादव ने कहा कि सूरज नारायण बाबू मजदूरों के मजदूरी के सवाल को लेकर उषा मार्टिन कंपनी टाटीसिलवे कार्यालय पर पूर्ण गांधीवादी शहादत दिए। जिस पर एक आयोग का गठन किया गया था और आज तक उस जांच पर करवाई नही की गई।अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रो विजय सिंह मुखिया ने कहा कि टाटीसिलवे कांड पर जो रमन आयोग का गठन किया गया था आज तक रमण आयोग के रिपोर्ट पर बिहार सरकार ने करवाई नही की ।इसके विरुद्ध में कार्यक्रम के माध्यम से आंदोलन सभी जिला में किया जाएगा। श्रीकांत सिंह ने कहा कि सन 1942 की क्रांति पर जब जब विचार होगा सूरजनारायण को इग्नोर नही किया जा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में कुमार आनंद सिंह, विक्रमादित्य पाल जी महाराज, अजय यादव, कृष्णेन्दू जी, श्याम कुमार मुन्नू जी, लीला शर्मा, प्रो उमेश राय, डॉ उमेश कुमार, डॉ परवीन, कुमार प्रमोद पासवान, अजित पासवान, चन्दन पासवान, अमरदीप कुमार जय, विनोद कुमार राज कपूर रविन्द्र रजक अरविंद कुमार राय हरेंद्र कुमार, रामलायक सिंह आदि कई लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया और आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करने का आश्वासन व्यक्त किया है।

Related posts

दुमका : डीडीसी की अध्यक्षता में नागरिक निबंधन कार्य (जन्म–मृत्यु) से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

मध्यप्रदेश:”प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन।

rktvnews

पटना : 01 सितंबर से साहित्य-सम्मेलन में लगेगा ‘पुस्तक चौदस मेला’, सज्ज हुआ सम्मेलन-सभागार।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व प्राप्ति के संबंध में आयोजित बैठक में दिए निर्देश।

rktvnews

आयुष्मान योजना को लेकर हेमंत सरकार ले रही अव्यावहारिक फैसला : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

Leave a Comment