RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:गणतंत्र दिवस पर टचस्टोन स्कूल, सरैंया के परिसर में झंडोतोलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन।

आरा/भोजपुर 28 जनवरी।गणतंत्र दिवस के मौके पर टचस्टोन स्कूल, सरैंया के परिसर में झंडोतोलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अगल – बगल के गांवों के तमाम शिक्षकों एवं कोचिंग संचालकों को स्कूल का प्रतीक चिन्ह , सम्मान पत्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक भीम सिंह, उपप्रधानाध्यापिका जूली सिंह , अध्यक्षता रोहित पटेल एवं मंच संचालन जूली कुशवाहा ने किया । मुख्य अतिथि के रूप में जाप नेता एवं समाजसेवी रघुपति यादव , लोक गायक हरिओम के साथ – साथ सूर्यभान सिंह, कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष विवेक कुमार, मुखिया अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, धनेश्वर राय , दुर्गेश प्रसाद , संतोष कुमार, देवानंद उपाध्याय उपस्थित रहे। विधालय प्रबंधक द्वारा सभी अतिथियों स्वागत अंगवस्त्र एवं फूल माला पहनाकर किया गया। इसके साथ ही रेस में विजेता बच्चों को रघुपति यादव ने मेडल देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन के माध्यम से मुख्य अतिथि रघुपति यादव ने बच्चों का हौसला अफजाई किया एवं इतना सम्मान देने के लिए विधालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका निधी सिंह , प्रियांश राय , निशा सिंह , नासरीन परवीन, सोनाली गुप्ता , आराधना यादव , रुपाली गुप्ता, शबनम परवीन, गाजाला परवीन, किरण यादव , रूबी सिंह एवं कुमुद सिंह ने अहम भूमिका निभाया।

Related posts

66 वें नेशनल स्कूल गेम्स का समापन जयपुर की सानिया खान ने टेनिस सिंगल्स में भी जीता रजत।

rktvnews

सीतामढ़ी:पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु अभिलेख तैयार करने के लिए एकदिवसीय कैंप का आयोजन।

rktvnews

पटना:”बिहार में आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तनजनित नगरीय बाढ़” विषयक एक उच्च स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

देश के प्रहरियों एवं उनके परिजनों का सम्मान ही कारगिल शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि:रघुपति यादव

rktvnews

बिहार: दरभंगा:खो-खो बालक अंडर-14 खेल प्रतियोगिता 2024 के दूसरे दिन का खेल हुआ संपन्न।

rktvnews

मोतिहारी:पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से चमकी बुखार से बचाव को जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment